Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर में बढ़ने लगा राजनीतिक पारा, भाजपा-कांग्रेस जिला मुख्यालय में आवेदकों की भीड़

ग्वालियर में बढ़ने लगा राजनीतिक पारा, भाजपा-कांग्रेस जिला मुख्यालय में आवेदकों की भीड़

ग्वालियर में बढ़ने लगा राजनीतिक पारा, भाजपा-कांग्रेस जिला मुख्यालय में आवेदकों की भीड़
X

ग्वालियर। नगर निगम चुनावों की घोषणा होने के साथ ही शहर में राजनीतिक पारा बढ़ने लगा है। भाजपा- कांग्रेस समेत सभी दलों में नेता अपने -अपने वार्ड से दावा ठोक रहे है। इसलिए महापौर एवं पार्षद पदों के लिए आवेदनों के ढेर लगना शुरू हो गए हैं।

भाजपा में बढ़े दावेदार -

ग्वालियर नगर निगम में पिछले 50 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। जिसे देखते हुए दावेदार पार्षद और महापौर पद के लिए अपने स्तर पर प्रयास कर रहे है। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी से मुलाकात कर अपना बायोडाटा दे रहे है। इसमें कुछ नेता ऐसे भी है जो अपने वार्ड में महिला सीट होने के बाद अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे है। वह पत्नी की जगह स्वयं की ही प्रोफ़ाइल कार्यालय में जमा करा रहे है।

अब तक भाजपा कार्यालय में 700 उम्मीदवार आवेदन कर चुके है। पार्टी ने बढ़ती संख्या देख आवेदन के लिए 10 हजार का शुल्क रखा है। भाजपा जिलाध्यक्ष कमला माखीजानी ने आवेदकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुएने ऐलान किया है की चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से भेंट के लिए वह रोजाना सुबह 11बजे से दोपहर 1 बजे तक मुखर्जी भवन में उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान दावेदार उनसे मुलाकात कर अपने आवेदन सौंप सकते है।

कांग्रस में बढ़ी हलचल -


निकाय चुनाव के ऐलान के बाद कांग्रेस पार्टी भी क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर सक्रिय हो गई है। इन दिनों शहर के कई इलाकों में पानी की किल्लत बड़ी समस्या बनी हुई है। जिसे लेकर कांग्रेस ने बीते दिनों शहर भर में मटका फोड़ प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के अंदर भी महापौर और पार्षद पद के लिए दावेदारों की लंबी लाइन लगी हुई है। सभी वार्डों से दो से अधिक दावेदार सामने आने के बाद पार्टी के लिए मजबूत प्रत्याशी चुनना कठिन हो गया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्माका कहना है की पार्टी 9 जून को प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर देगी।

Updated : 11 Jun 2022 9:48 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top