Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > डेंगू मलेरिया रोकने के लिए निगम अलर्ट, लार्वा मिलने पर स्थानीय लोगों को देना होगा जुर्माना

डेंगू मलेरिया रोकने के लिए निगम अलर्ट, लार्वा मिलने पर स्थानीय लोगों को देना होगा जुर्माना

मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिये मलेरिया विभाग के साथ निगम चलाएगा जन जागरूकता अभियान और लगाएगा जुर्माना।

डेंगू मलेरिया रोकने के लिए निगम अलर्ट, लार्वा मिलने पर स्थानीय लोगों को देना होगा जुर्माना
X

ग्वालियर। शहर में मच्छर जनित बीमारी डेंगू ,मलेरिया की रोकथाम के लिये मलेरिया विभाग के साथ नगर निगम ग्वालियर के अमले द्वारा जनजागरुकता अभियान चलाया जाएगा। शहर में टीमों द्वारा सर्वे किया जाएगा और सर्वे के दौरान पानी में लार्वा पाऐ जाने पर जुर्माने की कार्रवाई भी की जाएगी। नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने डेंगू ,मलेरिया की रोकथाम के लिये की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं ।

बरसात के कारण घरों या अन्य जगहों पर जल भराव होने से मच्छर पनपते हैं। जिससे मच्छर जनित बीमारियों की सम्भावना बनी रहती है। इन समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए अब नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग मिलकर शहर में मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिये आमजन को जागरूक करने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाएंगे। निगमायुक्त द्वारा यह निर्देश नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, मलेरिया विभाग के कर्मचारियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम कार्यकर्ताओ को डेंगू, मलेरिया से रोकथाम के लिए कड़े एवं ऐतिहाती कदम उठाने के लिए निर्देश दिए।

लार्वा मिलने पर लगेगा जुर्माना -

नगर निगम द्वारा सर्वे करने का कार्य चल रहा है। सर्वे के दौरान लार्वा मिलता है तो स्थानीय लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही फोगिंग एवं कीटनाशक दवाओं के छिड़काव का कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए गए हैं । शहर में निर्माण कार्य स्थल, खाली प्लाॅट तथा जलभराव की संभावना वाली जगहों पर पानी न भरने दें। अभियान के तहत नागरिकों को समझाया जाएगा नहीं मानने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

Updated : 13 Sep 2023 6:15 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Web

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top