Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > केंद्रीय मंत्री के नाम पर अज्ञात व्यक्ति ने फ्रंट लाइन वर्कर को किया परेशान, वीडियो जारी कर बयां किया दर्द

केंद्रीय मंत्री के नाम पर अज्ञात व्यक्ति ने फ्रंट लाइन वर्कर को किया परेशान, वीडियो जारी कर बयां किया दर्द

X

ग्वालियर। शहर में जारी कोरोना संक्रमण के कहर से बचाव में जुटे कोरोना वारियर के साथ अभद्रता की एक खबर सामने आई है। ऐसी ही एक घटना हजीरा सिविल अस्पताल की सामने आई है। यहां पदस्थ डेंटल सर्जन महिला डॉक्टर ज्योति सिंह ने अपना दर्द बयान करते हुए अज्ञात व्यक्ति द्वारा पिछले चार दिनों से लगातार परेशान एवं अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

फ्रंटलाइन वर्कर कोरोना वारियर महिला ने एक वीडियो जारी कर बताया की वह हजीरा सिविल अस्ताल में पदस्थ है। वह यहां कोरोना संदिग्धों के सैंपल एकत्र करती है। उन्होंने बताया की बीते चार दिनों से एक व्यक्ति जोकि स्वयं को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का परिचित बताता है, वह जाँच के लिए रोजाना तीन से चार लोगों को लेकर आता है और सबसे पहले उनकी जाँच करने का दबाव बनाता है। उससे क्रम से आने और लाइन में खड़े होने के लिए कहने पर वह मंत्री का रसूख दिखा कर डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को डराता है।

उन्होंने बताया की आज के दिन काफी सारे लोग जाँच के लिए लाइन में लगे हुए थे। जिसमें दो गर्भवती महिला भी शामिल थी। जिनकी जल्द से जल्द जाँच करनाबेहद जरुरी था। इसके बावजूद वह व्यक्ति अपने परिचितों की पहले जाँच करने के लिए डॉक्टरों पर दबाव बनाने लगा। डॉक्टरों द्वारा उससे क्रम में आने का आग्रह करने पर उक्त व्यक्ति ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। कोरोना की जांच कर रहे मेडिकल स्टाफ के साथ अभद्रता करने लगा। डॉक्टरों द्वारा विरोध किए जाने पर उसने केंद्रीय मंत्री का रसूख दिखाते हुए कार्यवाही कराने की धमकी दी। इस घटना से पीड़ित महिला डॉक्टरों ने आम जनों से ऐसा व्यवहार ना करने की अपील की है। उन्होंने कहा की हम सभी डॉक्टर दिन - रात आप लोगों की सेवा में जुटे हुए है , कृपया ऐसा व्यवहार ना करें।

Updated : 12 Oct 2021 10:44 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top