Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर : 319 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव, 373 की रिपोर्ट आना बाकी
ग्वालियर : 319 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव, 373 की रिपोर्ट आना बाकी
स्वदेश डेस्क | 4 May 2020 5:34 PM GMT
X
X
ग्वालियर। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रयास किए जा रहे है। शहर मे संदिग्धों के सैंपल्स की जांच भी कराई जा रही है। ग्वालियर में सोमवार को 319 स्वास्थ्य नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है।
जिले में अब तक 3 हजार 326 सेम्पलों की जांच कराई गई है। इसके साथ ही 2 हजार 844 जांच निगेटिव प्राप्त हुई हैं। 104 प्रकरणों में जांच की आवश्यकता नहीं पाई गई है। 373 जांच नमूनों की रिपोर्ट आना शेष है। जिले में अब तक 7 हजार 999 लोगों को होम क्वारंटाइन कराया गया था, जिनमें से 6 हजार 217 की क्वारंटाइन अवधि पूर्ण हो गई है। जिले में कुल 3 लाख 85 हजार 651 लोगों की मेडीकल स्क्रीनिंग की गई है। जिले से सोमवार को 225 नमूने जांच हेतु भेजे गए।
Updated : 5 May 2020 10:28 AM GMT
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire