Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > सिटी सेंटर स्थित बैंक के 8 कर्मचारी सहित 36 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

सिटी सेंटर स्थित बैंक के 8 कर्मचारी सहित 36 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

सिटी सेंटर स्थित बैंक के 8 कर्मचारी सहित 36 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
X

ग्वालियर। शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी को आज थोड़ा ब्रेक लगा। शहर में पिछले तीन दिनों से 100 से अधिक मरीज मिलने के बाद आज 36 नए मरीज सामने आये है। जिससे प्रशासन एवं शहरवासियों को थोड़ी राहत मिली है। जिले में कोरोना संक्रमण की संख्या को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन द्वारा सभी संभव प्रयास किया जा रहें है। इसी क्रम में संक्रमण की रफ़्तार को थामने के लिए प्रशासन द्वारा सात दिनों का कर्फ्यू घोषित किया गया है। जुलाई माह शुरू होने के बाद से लेकर अब तक 900 से अधिक मरीज सामने आ चुकें है।

आज मिले संक्रमितों में सिटीसेंटर स्थित बैंक और फाइनेंस कंपनी के हैड, ब्रांच मैनेजर, सेल्स मैनेजर, सुरक्षा गार्ड सहित 8 लोग संक्रमित निकले हैं। पिछले सोमवार को 2 बैंक कर्मचारी के पॉजिटिव निकलने के बाद सभी ने एहतियात के तौर पर 9 जुलाई को कोरोना की जांच कराई थी।

शहर में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी के साथ मौतों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती दो मरीजों की आज संक्रमण से मौत हो गई। जिसके बाद जिले में संक्रमण से मरने वजन का आंकड़ा बढ़कर 7 हो गया है। वहीँ आज 65 मरीज पूर्ण रूप से सवस्थ होकर घर चले गए। अब तक कुल 657 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुकें हैं। वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 582 हैं। आज 1367 संदिग्धों की सैंपल जाँच के लिए भेजे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। ग्वालियर के साथ ही अंचल के अन्य जिलों मुरैना में 69, भिंड में 17, दतिया में 24, गुना-शिवपुरी में 4-4 नये मरीज मिले हैं।

शहर में आज इन क्षेत्रों में मिले संक्रमित :-

पारस विहार कॉलोनी : 28 वर्षीय पुरुष

जीवाजी गंज : 32 वर्षीय पुरुष

ओल्ड हाई कोर्ट : 7 एवं 9 वर्षीय दो बच्चे

ख्वेरी : 35 वर्षीय महिला

गोविंदपुरी : 34 वर्षीय पुरुष

गणेश विहार : 50 वर्षीय कॉलोनी

हर्ष नगर : 70 वर्षीय पुरुष, 66 वर्षीय महिला

सीपी कॉलोनी : 64 वर्षीय पुरुष, 62 वर्षीय महिला

दुर्गा एन्कलेव : 35 वर्षीय पुरुष

पाटनकर का बाड़ा : 41 वर्षीय पुरुष

नदी संतर मुरार : 26 वर्षीय पुरुष

राम नगर : 35 वर्षीय पुरुष

मीरा नगर : 30 वर्षीय पुरुष

सिटी सेंटर : 52 एवं 53 वर्षीय दो पुरुष,

आरजे पुरम : 25 वर्षीय पुरुष

मोहनपुर : 34 वर्षीय पुरुष

रेलवे कॉलोनी : 30 वर्षीय पुरुष

शील नगर : 31 वर्षीय पुरुष

निम्बालकर की गोठ : 50 वर्षीय पुरुष

कांचमिल : 28 वर्षीय पुरुष

बानमोर : 26 वर्षीय पुरुष

सूरज नगर सागरताल : 34 वर्षीय महिला

गुड़ी गुड़ा का नाका : 45 वर्षीय पुरुष

महल गाँव : 29 वर्षीय पुरुष

ढोली बुआ का पुल : 62 वर्षीय पुरुष

कदम साहब का बाड़ा : 49 वर्षीय महिला

नेहरू पम्प : 7 वर्षीय बच्चा

हनुमान चौराहा :38 वर्षीय पुरुष

दौलतगंज : 70 वर्षीय महिला

14 बटालियन डबरा :58 वर्षीय पुरुष

बल्ला का डेरा डबरा : 30 वर्षीय महिला

विनय नगर से. 1 : 43 वर्षीय पुरुष

माधवगंज : 56 वर्षीय पुरुष

न्यू कॉलोनी 2 : 38 वर्षीय पुरुष



Updated : 19 July 2020 1:33 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top