Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर : शहर में दो दिन से मिल रहें संक्रमितों के बाद आज आई ये खबर...

ग्वालियर : शहर में दो दिन से मिल रहें संक्रमितों के बाद आज आई ये खबर...

264 संदिग्धों की रिपोर्ट आई निगेटिव

ग्वालियर : शहर में दो दिन से मिल रहें संक्रमितों के बाद आज आई ये खबर...
X

ग्वालियर। शहर में कल पांच कोरोना संक्रमित मिलने के बाद आज 264 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शहर में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रयासों के साथ संदिग्धों का जांच-परीक्षण कराया जा रहा है।जिले में अब तक 16 लोगो की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें से 6 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुकें है। वहीँ 10 लोगो का सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

शहर में अब तक 4 हजार 306 सेम्पलों की जांच कराई गई है। इसके साथ ही 3 हजार 780 जांच निगेटिव प्राप्त हुई हैं। 106 प्रकरणों में जांच की आवश्यकता नहीं पाई गई है। 408 जांच नमूनों की रिपोर्ट आना शेष है।जिले में अब तक 8 हजार 242 लोगों को होम क्वारंटाइन कराया गया है, जिनमें से 6 हजार 698 की क्वारंटाइन अवधि पूर्ण हो गई है। जिले में कुल 3 लाख 86 हजार 609 लोगों की मेडीकल स्क्रीनिंग की गई है। आज 75 लोगो के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।


Updated : 8 May 2020 7:11 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top