Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > मप्र में कोरोना के सभी टेस्ट होंगे निः शुल्क, बढ़ेगी फीवर क्लिनिक की संख्या

मप्र में कोरोना के सभी टेस्ट होंगे निः शुल्क, बढ़ेगी फीवर क्लिनिक की संख्या

मप्र में कोरोना के सभी टेस्ट होंगे निः शुल्क, बढ़ेगी फीवर क्लिनिक की संख्या
X

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अन्य स्थानों से रोगी भोपाल और अन्य बड़े नगरों में उपचार के लिए आ रहे हैं। ये रोगी अपना उपचार जिला स्तर पर ही करवा सकते हैं। प्रत्येक जिले में उपचार उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि वर्तमान केस संख्या को देखते हुए बिस्तर क्षमता भी बढ़ाएं। इसके साथ ही प्रत्येक जिले में कंट्रोल कमांड केन्द्र सक्रिय हों, यहां डॉक्टर भी परामर्श देने के लिए उपलब्ध हों। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अनलॉक के बाद अब बाजार खुल रहे हैं, साथ ही चुनौती भी बढ़ रही हैं। इसलिए निरंतर सावधानियाँ बरती जाएं।

फीवर क्लिनिक की बढ़ेगी संख्या -

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट बैठक के निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया की सरकार ने निर्णय लिया है की प्रदेश के अस्पतालों कोरोना के सभी टेस्ट अब पूरी तरह निशुल्क और फीवर‌ क्लीनिक पर होंगे। इसके लिए जरूरत पड़ने पर फीवर क्लीनिक की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। कोरोना मरीजों के इलाज के लिए प्रदेश में आईसीयू और ऑक्सीजन के बेड की संख्या भी बढ़ाई जा रही है,तीस हजार जनरल बेड पहले से तैयार हैं।उन्होंने बताया कि अस्पतालों में 1700 ऑक्सीजन,बेड और 564 से अधिक आईसीयू के बेड बढ़ाए जाएंगे। प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़कर 11 हजार 700 एवं आईसीयू की पलंग संख्या बढाकर 2388 की जायेगी।

बसों में लगाएं मास्क -

गृहमंत्री ने कहा अनलॉक में लोगों द्वारा सावधानी न बरतने के कारण कोरोना तेजी से फैल रहा है। नगरीय प्रशासन और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग प्रचार-प्रसार के लिए‌ जागरूकता अभियान चलाएगा। बसों में सफर करने वाले सभी यात्री अनिवार्य रूप से मास्क‌ लगाकर बैठें।

गरीब की थाली न रहे खाली -

गृहमंत्री ने बताया की दीनदयाल योजना रसोई में विस्तार किये जाने के निर्णय लिया गया है। जिसके लिए गरीबों को 10 रुपये में भरपेट पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए कैबिनेट ने 44 और दीनदयाल रसोई खोलने का निर्णय लिया है। प्रदेश में दीनदयाल रसोई की संख्या बढ़कर अब 100 हो जाएगी।




Updated : 13 April 2024 1:00 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top