शहर में धीमी हुई कोरोना की रफ़्तार, दो मिले संक्रमित, तीन हुए स्वस्थ

X
By - स्वदेश डेस्क |14 Jun 2020 8:35 PM IST
Reading Time: ग्वालियर। शहर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है। गजराराजे चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा आज जारी की गई रिपोर्ट्स में दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी के साथ 3 लोगों के स्वस्थ होकर घर खबर भी सामने आई है।
जानकारी के अनुसार आज महाराज बाड़े के नजदीक जगदम्बा कॉम्प्लेक्स में रहने वाले 48 वर्षीय एक कपड़ा व्यापारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा दिल्ली से लौटे चार शहर का नाका निवासी एक 47 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दिल्ली से लौटने के बाद से वह चंद्रलोक होटल में क्वारंटाइन हुआ था। शहर में अब तक कोरोना संक्रमण के 259 मरीज मिले है। जिसमें से 173 लोग स्वस्थ होकर हो चुके है। वहीँ दो लोगों की अब तक मौत हुई है।शहर में अब 84 एक्टिव केस बचे है। आज 353 लोगों के सैंपल जाँच के लिए भेजे गए है।
Next Story
