कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 22 को

X
By - Digital Desk |19 Oct 2023 6:00 AM IST
Reading Time: जिसमें 643 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी
ग्वालियर। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय का नौवां दीक्षांत समारोह 22 अक्टूबर को सुबह 11 बजे कृषि विवि के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित किया जाएगा। जिसमें 643 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी।
कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव अनिल सक्सेना ने बताया कि दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे। मुख्य अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के उप महानिदेशक कृषि शिक्षा डॉ.आरसी अग्रवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के पूर्व कुलपति पद्मश्री डॉ. अरविन्द कुमार होंगे। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरविन्द कुमार शुक्ला भी विशेषरूप से उपस्थित रहेंगे।
Next Story
