दिन व रात का तापमान स्थिर

दिन व रात का तापमान स्थिर
X
आज सुबह हवा में नमी 79 और शाम को 60 प्रतिशत दर्ज की गई।

ग्वालियर। पिछले तीन दिन से तापमान लगभग स्थिर है। मौसम के जानकारों का पूर्वानुमान है कि फिलहाल तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव की उम्मीद नहीं है। दीपावली के आसपास रात के मौसम में ठंडक घुलने की संभावना है।

स्थानीय मौसम विज्ञानी हुकुम सिंह ने बताया कि अभी मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली मौजूद नहीं है। अभी हवा पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की ओर से आ रही हैं। इस वजह से धूप में ज्यादा तल्खी नहीं है। इसी कारण पिछले तीन दिन से दिन व रात का तापमान सामान्य स्तर पर बना हुआ है। दीपावली के आसपास हवा की दिशा उत्तरी होने की संभावना है। जब उत्तर से ठंडी हवा आना शुरू होगी तब तापमान में तेजी से गिरावट होगी और मौसम में ठंडक बढ़ेगी।

दीपावली से पहले तक तापमान में बहुत ज्यादा उलटफेर की उम्मीद नहीं है। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में बुधवार को अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस मामूली बढ़त के साथ 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है जबकि न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस मामूली गिरावट के साथ 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है। आज सुबह हवा में नमी 79 और शाम को 60 प्रतिशत दर्ज की गई।

Tags

Next Story