Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > कमलनाथ के होर्डिंग हटाने पर कांग्रेसियों ने किया विरोध, पूर्व मंत्री धरने पर बैठे

कमलनाथ के होर्डिंग हटाने पर कांग्रेसियों ने किया विरोध, पूर्व मंत्री धरने पर बैठे

X

ग्वालियर। प्रदेश में उपचुनावों से पहले दोनों ही मुख्य दल चुनावी तैयारियों में जुटे हुए है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आगामी 18 सितंबर को ग्वालियर दौरे पर आने वाले है। इस दौरे के दौरान कमलनाथ रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शहर में अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कमलनाथ के इस दौरे के लिए कांग्रेसी नेताओं द्वारा शहर भर में उनके होर्डिंग लगाए है।

नगर निगम द्वारा आज शहर भर में लगे होर्डिंग्स को हटाने के लिए कार्यवाही की गई। निगम की एक टीम ने आज फूलबाग चौराहे पर पहुंचकर कार्यवाही शुरू की। यहां कमलनाथ के साथ भाजपा की युवा स्वाभिमान यात्रा का भी बैनर लगा हुआ था।लेकिन टीम ने सिर्फ कांग्रेस का बैनर हटाया, वहां लगे भाजपा के बैनर को नहीं हटाया गया। इसकी भनक लगते ही कांग्रेसी नेता मौके पर एकत्र हो गए और इसका विरोध शुरू कर दिया।पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव के नेतृत्व में सांसद सिंधिया के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और वहीँ धरने पर बैठ गए। इस दौरान मौके पर पहुंचे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के साथ भी कांग्रेस नेताओं ने धक्का-मुक्की की।

मंत्री प्रद्युम्न तोमर के साथ कांग्रेसियों ने की अभद्रता -


फूलबाग चौराहे पर विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के साथ अभद्रता की। यहां भीड़ में मौजूद एक कार्यकर्ता नारे लगाता हुआ मंत्री प्रद्युमन सिंह की ओर बढ़ा एवं उनके साथ धक्का - मुक्की करने लगा। मंत्री की सुरक्षा में तैनात जवान एवं पुलिस कर्मियों ने बीचबचाव कर कार्यकर्ता को मंत्री से दूर किया। सरकार जाने के बाद से पार्टी छोड़ जाने वाले नेताओं का विरोध कर रही कांग्रेस पार्टी के नेता अमर्यादा पर उतर आए है।

Updated : 16 Sep 2020 2:42 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top