Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > कांग्रेस ने बालाजी मैरिज गार्डन पर हुई कार्यवाही को बताया राजनीति से प्रेरित

कांग्रेस ने बालाजी मैरिज गार्डन पर हुई कार्यवाही को बताया राजनीति से प्रेरित

कांग्रेस ने बालाजी मैरिज गार्डन पर हुई कार्यवाही को बताया राजनीति से प्रेरित
X

ग्वालियर। शहर में प्रशासन द्वारा भू माफिया के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत कांग्रेस नेता अशोक सिंह के मैरिज गार्डन पर हुई कार्यवाही का कांग्रेस ने विरोध किया। कांग्रेस पार्टी ने ने इस कार्यवाही को राजनीति से प्रेरित बताया। कांग्रेस ने सिंधिया पर आरोप लगाते हुए कहा की ये कार्यवाही उनके इशारे पर हुई है। कांग्रेस प्रशासन की इस कार्यवाही के विरोध में शुक्रवार को पुतला दहन और शनिवार को धरना देगी।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी की आज आपात बैठक हुई। जिसमें शहर के सभी वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा की प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह के मैरिज गार्डन पर हुई ये कार्यवाही राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने आरोप लगाया की ये कार्यवाही राज्यसभा सांसद सिंधिया के इशारे पर हुई है। इसलिए इसके के विरोध में शुक्रवार को 12 ब्लॉकों में पुतला दहन एवं शनिवार को फूलबाग मैदान में कांग्रेस धरना देगी। बैठक में विधायक प्रवीण पाठक, डॉ सतीश सिकरवार व सुरेश राजे भी उपस्थित थे।

बता दें की बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे एंटी माफिया अभियान के तहत कांग्रेस नेता अशोक सिंह के बालाजी मैरीज गार्डन पर कार्यवाही की थी। एंटी माफिया दल ने गार्डन के एक हिस्से में लगे टीनशेड आदि को गिरा दिया था। प्रशासन इस कार्यवाही को एंटी माफिया अभियान ना बताकर समान्य अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही बता रहा है। वहीँ कांग्रेस इसे राजनीति से प्रेरित बता रही है।




Updated : 12 Oct 2021 11:13 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top