Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > कांग्रेस ने घेरा ऊर्जा मंत्री तोमर का बंगला, पुलिस ने 250 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

कांग्रेस ने घेरा ऊर्जा मंत्री तोमर का बंगला, पुलिस ने 250 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

ऊर्जा मंत्री ने इस पूरे घटनाक्रम को पॉलिटिकल स्टंट बताया

कांग्रेस ने घेरा ऊर्जा मंत्री तोमर का बंगला, पुलिस ने 250 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
X

ग्वालियर। ग्वालियर में आज कांग्रेस कार्यकार्ताओं ने गरीबों के बिजली कनेक्शन काटे जाने के विरोध में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बंगले का घेराव किया। इस दौरान जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बंगले पर हंगामा किया। महंगाई के साथ ही बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर धरना दिया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने ऊर्जा मंत्री तोमर को नसेनी भेंट दी।उन्होंने कहा कि इसी नसेनी पर चढ़कर मंत्री लोगों के कनेक्शन जोड़ जोड़कर विधायक और मंत्री बने हैं। अब उन्हीं लोगों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। वे अपने पुराने दिन भूल गए हैं।

पॉलिटिकल स्टंट


ऊर्जा मंत्री के बंगले पर हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस ने लगभग 250 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजा। वहीं, ऊर्जा मंत्री तोमर ने कांग्रेसियों से उन लोगों की सूची मांगी। जिनके बिजली कनेक्शन काटे गए है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को पॉलिटिकल स्टंट बताया है।

Updated : 11 March 2023 1:59 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top