Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > एंटीमाफिया अभियान के विरोध में कांग्रेस का धरना, भेदभाव का लगाया आरोप

एंटीमाफिया अभियान के विरोध में कांग्रेस का धरना, भेदभाव का लगाया आरोप

एंटीमाफिया अभियान के विरोध में कांग्रेस का धरना, भेदभाव का लगाया आरोप
X

ग्वालियर। शहर में प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे एंटी माफिया अभियान के तहत की जा रही कार्यवाही का कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। इसी कड़ी में आज फूलबाग मैदान पर धरना दिया। जिसमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, विधायक सुरेश राजे, विधायक सतीश सिकरवार, सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

दरअसल, कल कांग्रेस नेता अशोक सिंह के बालाजी मैरिज गार्डन पर प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए तोड़ दिया था। कांग्रेस इस कार्यवाही को राजनीतिक द्वेष का परिणाम बताते हुए लगातार विरोध कर रही है। कल ब्लॉक स्तर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुतले जलाने के बाद आज धरना दिया। कांग्रेस का आरोप है की ज्योतिरादित्य सिंधिया के निशाने पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। प्रशासन द्वारा ये कार्यवाही बदले की भावना से की जा रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है की वे भू माफिया के खिलाफ की जा रही कार्यवाही में प्रशासन के साथ है। लेकिन वह बदले की भावना से कार्रवाई ना करें। कांग्रेस नेताओं से स्पष्ट किया की यदि प्रशासन भेदभाव पूर्ण तरीके से एकतरफा कार्यवाही करेगा तो कांग्रेस पूरी ताकत से इसका विरोध करेगी।

Updated : 12 Oct 2021 11:13 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top