Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > युवक कांग्रेस अध्यक्ष हेवरन सिंह कंषाना के ड्राइवर ने खुद को मारी गोली

युवक कांग्रेस अध्यक्ष हेवरन सिंह कंषाना के ड्राइवर ने खुद को मारी गोली

युवक कांग्रेस अध्यक्ष हेवरन सिंह कंषाना के ड्राइवर ने खुद को मारी गोली
X

ग्वालियर। शहर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष हेवरन सिंह कंषाना के ड्राइवर ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कांग्रेस नेता के ड्राइवर कृष्णकांत वर्मा ने आज सुबह अपने निवास पर स्वयं को देसी कट्टे से छाती पर मार ली। कृष्ण्कांत को इलाज के जेएएच के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर्स के अनुसार उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही विश्विद्यालय थाने की पुलिस जेएएच पहुंच गई और मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई। प्रारंभिक जांच में आत्म हत्या के प्रयास का कारण पारिवारिक क्लेश सामने आय है।

बताया जा रहा है की घायल कृष्णकांत ने आज दोपहर अपने घर पर गुस्से में कमरे में गया और देसी कट्टा निकाल खुद को गोली मार ली।गोली चलने की आवाज सुन परिजन उसके समीप पहुंचे तो देखा की वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ है एवं पास ही कट्टा पड़ा हुआ था। कृष्णकांत को घायल अवस्था में ही परिजन जेएएच लेकर गए। उसके पिता पीडब्यूडी में नौकरी करते है, उसकी पत्नी और एक बेटी भी है।

नौकरी पर नहीं गया -

जानकारी के अनुसार वह युवक कांग्रेस अध्यक्ष हेवरन सिंह कंषाना की गाड़ी चलाता है। आज कांग्रेस नेता को कहीं जाना नहीं था, इसलिए उन्हें ड्राइवर की आवश्यकता नहीं पड़ी और कृष्णकांत घर पर छुट्टी मना रहा था। कृष्णकांत के खुद को गोली मारने के बाद उसके भाई ने फोन कर कांग्रेस नेता को सूचना दी।


Updated : 12 Oct 2021 11:10 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top