इंटक की कार्यवाहक अध्यक्ष शांति कुशवाहा हुई कांग्रेस से निष्कासित

X
By - स्वदेश डेस्क |12 Sept 2020 3:20 PM IST
Reading Time: ग्वालियर। प्रदेश कांग्रेस ने इंटक की महिला विंग की कार्यवाहक अध्यक्ष शांति कुशवाहा को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने एक पत्र जारी कर शांति कुशवाहा पर सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के खिलाफ असत्य व अनर्गल बातें करने का आरोप लगाया है।
शांति कुशवाहा ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सतीश सिकरवार को लेकर हाल ही में टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था की सतीश सिकरवार भाजपा सरकार में रहते हुए विधानसभा चुनाव हार गए थे। ऐसे प्रत्याशी को अगर कमलनाथ जी हम पर थोपने की कोशिश करेंगे तो हम उसका खुलकर विरोध करेंगे जो व्यक्ति नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव नहीं जीता वह कमलनाथ के चेहरे पर क्या खाक जीतेगा।शांति कुशवाह के इस बयान को पार्टी ने गंभीरता से लेते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
Next Story
