Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > जन-जन को बताएंगे कांग्रेस के 5 महीनों की करतूत

जन-जन को बताएंगे कांग्रेस के 5 महीनों की करतूत

भाजयुमो ने निकाली स्वाभिमान यात्रा

जन-जन को बताएंगे कांग्रेस के 5 महीनों की करतूत
X

ग्वालियर, न.सं.। मध्यप्रदेश में होने जा रहे विधानसभा के उपचुनाव के चलते मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने स्वाभिमान यात्रा निकाली। फूलबाग मैदान पर स्थित पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल से युवा स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी और पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह यात्रा ग्वालियर विधानसभा और ग्वालियर पूर्व विधानसभा के कई क्षेत्रों में निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि आज से नगर केंद्रों पर मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा युवा स्वाभिमान यात्रा निकालकर युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई। उनहोंने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता युवाओं को बताएंगे कि 15 महीनों में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने किस प्रकार से प्रदेश को आत्मनिर्भर: मुख्यमंत्री अंधकार के गर्त में डुबो दिया और भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं को बंद कर गरीब का हक छीनने का काम भी किया है, युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के नाम पर धोखा दिया। उन्होंने बताया कि घर-घर संपर्क करते हुए युवाओं को यह बताया जाएगा कि कांग्रेस ने युवाओं का मोर्चा अपमान किया है, धोखा दिया है। इसलिए युवा आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएं। इसके लिए युवाओं को तिलक लगाकर संकल्प भी दिलाया गया। उ

न्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जो युवाओं के साथ वादाखिलाफी की उसके विरोध और प्रदेश के युवाओं के सम्मान की लड़ाई को लडऩे के लिए युवा मोर्चा विधानसभा स्तर पर ग्राम/नगर केंद्र पर युवा स्वाभिमान यात्रा निकाल रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के हक की लड़ाई को लड़ते हुए आव्हान करें कि होने वाले उप-चुनाव में हम संकल्पित हों कि कांग्रेस ने जो वादाखिलाफी की उस वादाखिलाफी के विरोध में युवा कांग्रेस को प्रदेशमुक्त करने का संकल्प लें। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह चौहान, चंद्रप्रकाश मिश्रा, कुलदीप यादव, हरीश यादव, निर्दोष शर्मा, संजीव बोहरे, राहत जैदी, रामू जादौन, दिनेश रावत सहित कई युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Updated : 16 Sep 2020 1:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top