पेयजल समस्या के लिए कंट्रोल रूम पर करें शिकायत

पेयजल समस्या के लिए कंट्रोल रूम पर करें शिकायत
X

ग्वालियर,न.सं.। ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए कार्यपालन यंत्री खण्ड 1 जल प्रदाय नगर निगम ग्वालियर में पेयजल समस्याओं के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम दुरभाष 0751-2438390 की स्थापना की गई है। जिसके प्रभारी उपयंत्री उपेन्द्र कुमार पहारिया होगें एवं ब्रिजेन्द्र परमार नियमित मीटर रीडर होगें।

कार्यपालन यंत्री संजय सोलंकी ने बताया कि शहर में पानी की समस्या न हो इसके लिए नगर निगम द्वारा कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। कंट्रोल रूम में में प्रात: 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक आमजन की पेयजल से संबंधित समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया जाएगा।कंट्रोल रूम पर प्रात: 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक इमरान खान, प्रात: 10 बजे से शाम 6 बजे तक राजाराम मटरे, दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक धर्मेन्द्र पाल एवं उपरोक्त कर्मचारियों के अवकाश दिनों में मनोज कुशवाह की डयूटी रहेगी।

सीवर संधारण के लिए कंट्रोल रूम पर करें शिकायत

शहर के नागरिकों की सुविधा को देखते हुए सीवर संधारण विभाग में प्राप्त हो रही सीवर समस्याओं के समाधान हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के नम्बरों पर शहर के नागरिक सीवर समस्या को लेकर जानकारी दे सकते हैं।जिसमें सुशील सिंह चैहान मो 9516005118 एवं अरूण सिंह मो. 7089003178 सुबह 8 बजे से 3 बजे तक रहेगें तथा दोनो की अनुपस्थिति में श्री महेश प्रताप सिंह सिकरवार कंट्रोल रूम का कार्य देखेगें। इसके साथ ही शहर में सीवर टेंक खाली कराने से संबंधित समस्या के लिए नागरिक टोल फ्री नम्बर 14420 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

जल भराव की स्थिति में यहां करे शिकायत

वर्षाकाल में जल भराव की स्थिति होने पर नगर निगम द्वारा बनाये गए बाढ़ नियंत्रण कक्ष पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नं. 0751-2342101, 2342102, 2438361 एवं उपायुक्त डॉ. अतिबल सिंह यादव के मोबाइल नम्बर 9644405751 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Tags

Next Story