Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > कलेक्टर ने किया डिजिटल म्यूजियम एवं टाउन हॉल का निरीक्षण

कलेक्टर ने किया डिजिटल म्यूजियम एवं टाउन हॉल का निरीक्षण

टाउन हॉल में वर्ष भर कार्यक्रम आयोजित करने के लिये प्लान बनाने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने किया डिजिटल म्यूजियम एवं टाउन हॉल का निरीक्षण
X

ग्वालियर। स्मार्ट सिटी द्वारा स्काउट एण्ड गाइड परिसर में बनाए गए डिजिटल म्यूजियम का आज कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने निरीक्षण किया।कलेक्टर सिंह ने म्यूजियम में बनाई गई सभी 16 गैलरियों का मुआयना किया। इस अवसर पर उन्होंने निर्देश दिए कि संग्रहालय में आने वाले सैलानियों से कोरोना की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जाए। खासकर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने जैसी सावधानियों का अनिवार्य रूप से पालन करवाया जाए। इस मौके पर स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

कलेक्टर सिंह ने संग्रहालय के निरीक्षण के दौरान कहा संग्रहालय में ग्वालियर की प्राचीन कलाओं को जीवित करने के लिये शहर के कलाकारों को भी भागीदार बनाया जाए। कलेक्टर ने संग्रहालय के बाद बाड़े पर स्थित टाउन हॉल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि टाउन हॉल में विभिन्न तरह के काँसर्ट आयोजित कराए जाएं। इसके लिये विधिवत किसी कंपनी या संस्था को अधिकृत कर 365 दिन का प्लान बनवाएँ, जिससे शहर की आम जनता ज्यादा से ज्यादा जुड सके। साथ ही शहरवासियों को बेहतर से बेहतर सांस्कृति कार्यक्रम देखने को मिल सकें।

इस मौके पर स्मार्ट सिटी की सीईओ जयति सिंह ने संग्रहालय की जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि टाउन हॉल बनकर तैयार है और जल्द ही इसे आम जनता के लिये खोल दिया जायेगा।

Updated : 12 Oct 2021 11:10 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top