Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर में 9.4 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान, अगले दो दिन बढ़ेगी ठंड

ग्वालियर में 9.4 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान, अगले दो दिन बढ़ेगी ठंड

gwalior
X

ग्वालियर में बढ़ेगी ठंड 

ग्वालियर। मौसम शुष्क है और उत्तर-पूर्व से सर्द हवाएं आ रही हैं। इस कारण ठंड बढऩे लगी है। वर्तमान मौसम में 17 दिन बाद बुधवार को दूसरी बार न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शहर में 25 नवम्बर को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम के जानकार बता रहे हैं कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भाग में द्रोणिका के रूप में पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है लेकिन यह मौसम प्रणाली कमजोर होने से इसका ग्वालियर-चंबल में कोई असर नहीं है। बुधवार देर रात तक इस मौसम प्रणाली के आगे बढऩे की संभावना है। चूंकि उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में मौसम काफी ठंडा हो गया है। उत्तर भारत से ग्वालियर-चंबल की ओर ठंडी हवाएं आ रही हैं। इस वजह से दो से तीन दिन तक मौसम इसी प्रकार ठंडा बना रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। आगामी 16 दिसम्बर को हिमालय में एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।

एक-दो दिन के लिए अंकुश

यह मौसम प्रणाली ग्वालियर-चंबल संभाग में कितना असर दिखाएगी। यह उसकी तीव्रता पर निर्भर करेगा। हालांकि इसके प्रभाव से गिरते न्यूनतम तापमान पर एक-दो दिन के लिए अंकुश लग सकता है। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में बुधवार को अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस आंशिक वृद्धि के साथ 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बुधवार सुबह हवा में नमी 95 और शाम को 65 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को सुबह ग्वालियर-चंबल में कहीं-कहीं आंशिक से मध्यम कोहरा पड़ सकता है।

Updated : 13 Dec 2023 2:42 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top