Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर में बढ़ी ठंड, न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा

ग्वालियर में बढ़ी ठंड, न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा

Gwalior
X

ग्वालियर में बढ़ी ठंड

ग्वालियर। उत्तर-पश्चिम से आ रहीं ठंडी हवाओं से ग्वालियर के मौसम में अब ठंड घुलने लगी है। गुरुवार को 10.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ ग्वालियर महानगर मध्यप्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वर्तमान मौसम में यह पहला मौका है जब ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा है।

दीपावली के दूसरे दिन से ही ग्वालियर में रात के साथ-साथ दिन का तापमान भी लगातार गिर रहा है। जिससे सुबह-शाम और रात में हल्की ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम के जानकारों का कहना है कि पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई। ग्वालियर में वायु प्रदूषण में भी लगातार कमी आ रही है। उत्तर-पश्चिम से ठंडी हवाएं भी आना शुरू हो गई हैं। इसी वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि अभी न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है। फिलहाल यह 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही टिका रहेगा। जब सीधे उत्तर से ठंडी हवाएं आना शुरू होगी तब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचेगा। इसके साथ ही रात में तेज ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस आंशिक गिरावट के साथ 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम है जबकि न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। आज सुबह हवा में नमी 87 और शाम को 65 प्रतिशत दर्ज की गई।

Updated : 16 Nov 2023 2:41 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top