Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर में सर्द हवाओं से रात में बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री पर

ग्वालियर में सर्द हवाओं से रात में बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री पर

ग्वालियर में सर्द हवाओं से रात में बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री पर
X

ग्वालियर। मौसम शुष्क होते ही सर्द हवाएं असर दिखाने लगी हैं। शुक्रवार को ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस पर ही थम गया, जबकि 3.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ शिवपुरी मध्यप्रदेश में सबसे ठंडा रहा। दतिया में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

स्थानीय मौसम विज्ञानी हुकुम सिंह ने बताया कि वर्तमान में मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली मौजूद नहीं है। हाल ही में उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से वहां ठंड काफी बढ़ गई है और वहां से सर्द हवाएं मैदानी क्षेत्रों की ओर आ रही हैं। इसी कारण फिर से ठंड बढ़ गई है। सर्द हवाओं के प्रभाव से शनिवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है जबकि रविवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। उन्होंने बताया कि वायु मंडल में उत्तरी व दक्षिणी हवाओं का आपस में टकराव होगा। विपरीत हवाओं में टकराव के परिणाम स्वरूप 11 फरवरी को बादल छा सकते हैं। इस मौसम प्रणाली का प्रभाव 14 फरवरी तक रहेगा।

इस दौरान ग्वालियर-चंबल संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार ग्वालियर शहर में पिछले दिन की तुलना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम है जबकि न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम है। आज सुबह वहा में नमी 92 और शाम को 47 प्रतिशत दर्ज की गई।

Updated : 9 Feb 2024 2:28 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top