Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > एक दिन बाद छह डिग्री लुढक़ा अधिकतम पारा, आज से न्यूनतम पारा भी लुढक़ेगा, बढ़ेगी ठंड

एक दिन बाद छह डिग्री लुढक़ा अधिकतम पारा, आज से न्यूनतम पारा भी लुढक़ेगा, बढ़ेगी ठंड

एक दिन बाद छह डिग्री लुढक़ा अधिकतम पारा, आज से न्यूनतम पारा भी लुढक़ेगा, बढ़ेगी ठंड
X

ग्वालियर। जिस प्रकार शुक्रवार को अधिकतम तापमान जबरदस्त उछाल के साथ 25.5 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा था। उसी प्रकार शनिवार को यह जबरदस्त गिरावट के साथ 19.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार से न्यूनतम तापमान भी गिरेगा। जिससे तीव्र शीत लहर के साथ भीषण ठंड की स्थिति निर्मित होगी।

शुक्रवार की आधी रात में ही घने कोहरे के साथ मौसम करवट बदल चुका था। घने कोहरे के चलते शनिवार को सुबह सूर्योदय से पहले तक दृश्यता शून्य थी। कोहरे की वजह से सूरज के दर्शन सुबह लगभग साढ़े नौ बजे के बाद हुए। इसके बाद धीरे-धीरे कोहरा तो छट गया, लेकिन उत्तरी सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ाती रहीं। स्थानीय मौसम विज्ञानी सी.के. उपाध्याय ने बताया कि हिमालय में आया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी करने के बाद अब पूर्व दिशा में आगे बढ़ गया है।

इसी के साथ हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हो गई है। अब हिमालय से निरंतर बर्फीली हवाएं आएंगी। जिससे अब न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होगी। इसके चलते आगामी 18 जनवरी तक भीषण ठंड पड़ेगी। इस दौरान कोल्ड डे व सीवियर कोल्ड डे यानी अत्यधिक ठंडे दिन की स्थिति नर्मित होने की संभावना है। साथ ही रात में और सुबह कोहरा भी पड़ेगा। रविवार को भी मध्ययम से घना कोहरा पडऩे की संभावना है। 18 जनवरी की रात में हिमालय में फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इसके प्रभाव से 19 जनवरी से ठंड में कुछ कमी आएगी। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस लुढक़ कर 19.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो औसत से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। यह औसत से 5.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Updated : 15 Jan 2023 12:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top