सफाई व्यवस्था की खुली पोल, कचरे ठिए व कर्मचारी काम से गायब मिले

सफाई व्यवस्था की खुली पोल, कचरे ठिए व कर्मचारी काम से गायब मिले
X
निगमायुक्त हर्ष सिंह के निर्देशन में उपायुक्त श्री अमरसत्य गुप्ता ने ग्वालियर विधानसभा डिपो का निरीक्षण किया।

ग्वालियर,न.सं.। शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 का सर्वे पूरा होने के बाद अब परिणाम का इंतजार किया जा रहा है। वहीं वर्ष 2024 के सर्वेक्षण के लिए अब अधिकारियों ने अभी से तैयारियां शुरु कर दी है। शायद यही कारण है कि बुधवार को जब उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता ग्वालियर विधानसभा का निरीक्षण करने पहुंचे तो कई कर्मचारी गायब मिले। इतना ही नहीं मैदानी अमले की लापरवाही के कारण शहर से कचरा नहीं उठ रहा है।

इसके अलावा नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह की सख्त हिदायत के बावजूद सार्वजनिक शौचालयों में कमियां दूर नहीं हो रही हैं। इसकी पोल तब खुली, जब उपायुक्त अमरसत्य गुप्ता ने शहर में सार्वजनिक शौचालयों और सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान शहर के एक दर्जन से अधिक सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों में कमियां मिलीं। निगमायुक्त हर्ष सिंह के निर्देशन में उपायुक्त श्री अमरसत्य गुप्ता ने ग्वालियर विधानसभा डिपो का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गाडिय़ों की स्थिति को दिखा। साथ ही कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर चेक किया। इस दौरान 15 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इन सभी कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही उपायुक्त ने सार्वजनिक शौचालयो में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

Tags

Next Story