Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > शास्त्रीय गायन की हुई प्रस्तुति

शास्त्रीय गायन की हुई प्रस्तुति

शास्त्रीय गायन की हुई प्रस्तुति
X

ग्वालियर, न.सं.। संस्कार भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा वर्तमान वैश्विक संकट कोरोना वायरस की विषम परिस्थितियों में भी कला साधकों द्वारा कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में संस्कार भारती मध्य भारत प्रांत की रचनात्मक संकल्पना द्वारा प्रत्येक रविवार को सायं 5 बजे फेसबुक पेज पर मध्य भारत कला दर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गत दिवस मूर्धन्य संगीत साधक पंडित उमेश कंपूवाले द्वारा शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने आरंभ में बड़ा ख्याल छोटा ख्याल तराना मिश्र खमाज में ठुमरी और समापन किया। सूत्र संचालन संस्कार भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक आनंद ने किया।

Updated : 4 Sep 2020 1:31 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top