Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > देवराज इंस्टिट्यूट में बनेगा शहर का पहला चिकित्सा महाविद्यालय

देवराज इंस्टिट्यूट में बनेगा शहर का पहला चिकित्सा महाविद्यालय

मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में कल होगा भूमि पूजन

देवराज इंस्टिट्यूट में बनेगा शहर का पहला चिकित्सा महाविद्यालय
X

ग्वालियर, न.सं.। बड़ागांव ग्राम खुरेरी में देवराज इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ग्वालियर में पहला निजी अस्पताल एवं चिकित्सा महाविद्यालय बनने जा रहा है। अस्पताल में न्यूनतम शुल्क पर विश्व स्तरीय चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराने का उद्देश्य संचालन समिति ने रखा है। यह जानकारी संस्थान की सचिव डॉ. सलोनी सिंह धाकड़ ने शुक्रवार को आयोजित हुई पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि देवराज इंस्टिट्यूट का भूमि पूजन 22 मई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में होगा। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर एवं कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह मौजूद रहेंगे। डॉ. सलोनी ने बताया कि समरस्ता व महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए संस्थान का संचालन पूरी तरह से महिलाओं के हाथ में है। उन्होंने यह भी बताया कि जब यह संस्थान बनकर तैयार होगा तो यह न केवल एक संस्थान होगा बल्कि सेवा शिक्षा और संस्कार देने वाला एक मात्र स्थल होगा, जहां न्यूनतम से न्यूनतम और शासकीय योजनाओं को लाभान्वित करते हुए गरीब, किसान और मजदूरों के अलावा सभी वर्ग को बेहतरीन विश्व स्तरीय चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी।

संस्थान की प्रमुख विशेषताएं -

- इस संस्थान की संरचना अंतर्राष्ट्रीय कम्पनी हॉस्मैक इंडिया लि. द्वारा की गई है जिसका संचालन डॉ. विवेक देसाई के नेतृत्व में होगा।

- पहले चरण में 300 बिस्तरों का अस्पताल एवं ओपीडी का संचालन किया जाएगा, दूसरे चरण में 350 बिस्तरों के अस्पताल के साथ एम.बी.बी.एस. की लगभग 150 सीटों की शुरुआत की जाएगी।

- अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर, डायग्नोस्टिक सेंटर, पी.ई.टी. स्कैन और लिनियर एस्कीलेटर जैसी सुविधाएं भी होगी कैंसर के मरीजों के लिए उच्च स्तरीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी, यहां प्रदेश का नवीनतम न्यूरो सेंटर बनेगा।

Updated : 21 May 2022 1:52 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top