Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > आज से डीडी नगर से महाराज बाड़ा तक चलेंगी सिटी बसें

आज से डीडी नगर से महाराज बाड़ा तक चलेंगी सिटी बसें

आज से डीडी नगर से महाराज बाड़ा तक चलेंगी सिटी बसें
X

ग्वालियर। स्मार्ट सिटी ग्वालियर द्वारा संचालित स्मार्ट सिटी बस सेवा के तहत अब सोमवार से डीडी नगर से महाराज बाड़ा के रूट पर सिटी बसों संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।

नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने बताया कि शहर के नागरिकों को सुगम और व्यवस्थित एवं सस्ती सिटी परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 स्मार्ट बसें प्रारंभ की जा रही है जिसमें आम नागरिकों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सिटी बस के संचालन के तहत निम्न सुविधा शहर में परिवहन करने वाले यात्रियों को प्रदान की जाएगी जिसमें बस स्टॉप पर ही रुकेगी बसें।

साथ ही सुबह 8.30 पर बस सेवा शुरू होगी और रात्रि 8 बजे तक चलेगी। प्रति 3 किमी का किराया 7 रूपया रहेगा, इसके बाद हर एक किमी पर 1 रूपये बढ़ेगा तथा दीन दयाल नगर से महाराज बाडे तक 20 रूपये किराया रहेगा। अभी ट्रायल के तौर पर एक ही मार्ग पर बस संचालित की जा रही हैं। इसके बाद नागरिकों की सुविधानुसार आगे अन्य मार्गो पर भी बस चलाई जाएंगी।

Updated : 2 May 2022 7:47 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top