सीटू ने कर्मचारियों की समास्याओ के निराकरण हेतु चर्चा का आयोजन किया

X
By - Digital Desk |14 Oct 2023 1:40 PM IST
Reading Time: ग्वालियर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग संभाग एवं जिला कर्मचारी युनियन (सीटू) के पीएचई यूनियन का प्रतिनिधि मण्डल कर्मचारियों की लंम्बित मांगों पर मुख्य अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग ग्वालियर तथा अधीक्षण यंत्री लोक स्वास्थ्य विभाग से सीटू नेताओ ने लंम्बित विभिन्न मांगों के लिए विस्तृत चर्चा कर समास्याओं के समाधान किये जाने कि मांग की।
यूनियन के जिला अध्यक्ष रामऔतार दोहरे, महासचिव राजेन्द्र श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, सचिव ब्रिजेश सिंह ने मुख्य अभियंता आरएलएस मौर्य तथा अधीक्षण विनोद छारी से कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान, खण्ड क्रमांक 1 की समस्त स्थापना कार्य का दुरस्तीकरण, 15 वर्ष की सेवा पर स्थाईकरण, पेशन के लंबित प्रकरणों का निराकरण आदि प्रमुख्य मांगों पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।
Next Story
