Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > केंद्रीय मंत्री तोमर ने कांग्रेस पर साधा निशाना कहा- पेट में क्यों हो रहा दर्द

केंद्रीय मंत्री तोमर ने कांग्रेस पर साधा निशाना कहा- पेट में क्यों हो रहा दर्द

केंद्रीय मंत्री तोमर ने कांग्रेस पर साधा निशाना कहा- पेट में क्यों हो रहा दर्द
X

ग्वालियर। प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सोशल मीडिया पर नापसंद किये जाने के बाद कांग्रेस ने सवाल खड़े किये है। इस मामले पर कांग्रेस द्वारा की जा रही राजनीति पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा इससे कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा की पीएम ने 68 वीं बार देश को आकशवाणी के माध्यम से संबोधित किया है। उन्होंने कांग्रेस को सभी 68 संस्करण देखने की सलाह देते हुए कहा की राजनीति से जुड़ा व्यक्ति इसका मोह नहीं छोड़ पाता।

जबकि इसके विपरीत पीएम ने इस कार्यक्रम में राजनीति के लाभ और पार्टी के बारे में बिल्कुल भी चर्चा नहीं की है। 68 भाषण में कोई भी राजनेता बिना राजनीति पर बोले रह सकता है। हमें इस पर गर्व करना चाहिए। दुर्भाग्य से कांग्रेस के पास ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है, इसलिए पेट दर्द होता रहता है.




Updated : 4 Sep 2020 1:38 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top