Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > सोशल मीडिया से बनाई दूरी, इसलिए बने टॉपर, सीबीएसई कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम घोषित

सोशल मीडिया से बनाई दूरी, इसलिए बने टॉपर, सीबीएसई कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम घोषित

तनिष्का व आर्यन को 99.2 और जेनित को 98.6 प्रतिशत अंक मिले, प्राविण्य सूची में आया नाम

सोशल मीडिया से बनाई दूरी, इसलिए बने टॉपर, सीबीएसई कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम घोषित
X

ग्वालियर, न.सं.। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा परिणाम में लिटिल एंजिल स्कूल की तनिष्का गोस्वामी ने 99.2 प्रतिशत व आर्यन आर्य ने भी 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं ग्वालियर ग्लोरी स्कूल के छात्र जेनित सचदेवा ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रदेश की प्राविण्य सूची में अपना स्थान दर्ज किया है। इन होनहार बच्चों ने पढ़ाई के साथ अपनी हॉबी के लिए भी समय निकाला और पढ़ाई की। इन बच्चों ने पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। जिस कारण परीक्षा में बेहतर अंक आए हैं।

होनहार बच्चों से बातचीत:-

'लिटिल एंजिल स्कूल की छात्रा तनिष्का गोस्वामी ने 10वीं में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। तनिष्का ने बताया कि उन्हें मेडीकल की तैयारी करनी है और डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना है। मेरी हॉबी चित्रकारी करना है। पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। आवश्यकता पडऩे पर ही इसका उपयोग किया। पढ़ाई नियमित रूप से की। आप डॉ. विपिन गोस्वामी व डॉ. श्रद्धा गोस्वामी की पुत्री हैं।'

'लिटिल एंजिल स्कूल के छात्र आर्यन आर्य ने भी 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। आर्यन ने बताया कि वह आगे चलकर आईआईटी करेंगे। आर्यन की हॉबी बेडमिंटन खेलना है। आर्यन ने बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान सभी विषयों का अच्छे ढंग से अध्यन किया और उनके खुद प्रश्न बनाकर उनके उत्तर तैयार किए। आप ऐश्वर्य आर्य व श्रीमती जसविंदर आर्य के पुत्र हैं। '

'ग्वालियर ग्लोरी के छात्र जेनित सचदेवा ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जेनित इंजीनियर बनना चाहते हैं। जेनित ने बताया कि उनकी हॉबी प्यानों बजाना और बेड मिंटन खेलना है। जेनित की इस पढ़ाई में स्कूल व माता-पिता का बहुत सहयोग रहा है। जेनित ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। आप हरदीप सचदेवा एवं श्रीमति नमिता सचदेवा के पुत्र हैं।'

'ग्वालियर ग्लोरी स्कूल की छात्रा हिमांशी तिब्रेवाल ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। हिमांशी की हॉबी चित्रकारी करना और बॉस्केटबाल खेलना है। हिमंाशी ने बताया कि वह आईआईटी करना चाहती हैं। आप अवधेश तिब्रेवाल और श्रीमती प्रियंका तिबे्रवाल की पुत्री हैं।'

'ग्वालियर ग्लोरी स्कूल के छात्र करण कौरव ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। करण ने बताया कि वह जेई की तैयारी करना चाहते हैं। करण की हॉबी संगीत सुनना है। करण ने बताया कि उन्होंने सभी विषयों के नोट्स बनाकर पढ़ाई की और अच्छे अंक प्राप्त किए। आप राहुल कौरव व श्रीमती अंजना कौरव के पुत्र हैं। '

'सिंधिया कन्या विद्यालय की छात्रा इशिता शिवहरे ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इशिता की हॉबी आर्ट और प्लेयनिंग है। इशिता इंजीनियर बनना चाहती हैं। इशिता ने बताया कि उनकी पढ़ाई में स्कूल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आप तरूण शिवहरे एवं श्रीमती नेहा शिवहरे की पुत्री हैं।'

'सिंधिया कन्या विद्यालय की दिव्यांजली शर्मा ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। दिव्यांजली की हॉबी डांस और सिंगिग है। दिव्यांजली निजी जॉब करना अधिक पसंद करेंगी। दिव्यांजली ने बताया कि उन्होंने शुरू से ही अपनी पढ़ाई पर अधिक फोकस किया। आप संजू शर्मा व श्रीमती प्रीति शर्मा की पुत्री हैं। '

'लिटिल एंजिल स्कूल के छात्र अभिजीत भार्गव ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अभिजीत सीए बनना चाहते हैं। अभिजीत की रूचि बॉस्केटबॉल और म्यूजिक है। आप एस.के. भार्गव व श्रीमती अरुनिमा भार्गव के पुत्र हैं। '

- लिटिल एंजिल्स स्कूल की छात्रा लब्धि पारख जैन ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। आप संजीव पारख व श्रीमती निकिता पारख की पुत्री हैं।

- ईसीएस वेंगलेस स्कूल की छात्रा कुमकुम सगर ने 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। आप मुकेश सगर एवं श्रीमती नीरू सगर की पुत्री हैं।

- लिटिल एंजिल स्कूल के छात्र श्रवण गुप्ता ने 92.6 प्राप्त किए। आप जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रामकुमार गुप्ता व श्रीमती संगीता गुप्ता के पुत्र हैं।

- लिटिल एंजल्स स्कूल की छात्रा अनन्या गुप्ता ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। आप अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामजी गुप्ता व श्रीमती प्रशांति गुप्ता की पुत्री हैं।

ग्वालियर ग्लोरी स्कूल के बच्चे:-

- अर्चिता खण्डेलवाल 97.2 प्रतिशत

- वरूण हिरानी 97 प्रतिशत

- मृदुल शर्मा 96.8 प्रतिशत

- खुशी गोयल 96.4 प्रतिशत

- दिव्यांशी बंसल 96.4 प्रतिशत

- श्रिम शर्मा 96.2 प्रतिशत

- प्रणव अग्रवाल 95.4 प्रतिशत

- प्रहास तांबे 95.2 प्रतिशत

- आदित्य शर्मा 95.2 प्रतिशत

- संस्कार माखीजा 95 प्रतिशत

- कुशाग्र अग्रवाल 94.8 प्रतिशत

- श्रद्धा भार्गव 94.8 प्रतिशत

- वैभव बंसल 94.8 प्रतिशत

- शशांक राज 94.4 प्रतिशत

- दिव्यांश गुप्ता 94.2 प्रतिशत

- आयुष जैन 94 प्रतिशत

- जैनिशा शाह 93.8 प्रतिशत

- आर्ची जैन 93.2 प्रतिशत

सिंधिया कन्या विद्यालय:-

- इशिता शुक्ला 94.8 प्रतिशत

- जोया राक्षी 94 प्रतिशत

- सुदिक्षा अग्रवाल 93.6 प्रतिशत

विद्या भवन स्कूल:-

- पियूष पाठक 96 प्रतिशत

- कृष्णा अग्रवाल 92.6 प्रतिशत

- दिव्यांश बंसल 88.2 प्रतिशत

- जेम्स ब्लेक स्मिथ 86 प्रतिशत

- खुशबू तिवारी 84.6 प्रतिशत

- कृतिका गुर्जर 84.6 प्रतिशत

- प्रथम गौर 84.2 प्रतिशत

एसडीव्हीएम स्कूल:-

- हर्षित गोयल 95.4 प्रतिशत

- अंकित शर्मा 94.6 प्रतिशत

- प्रिया उदैनिया 93.2 प्रतिशत

- वल्लवी उपाध्याय 90.6 प्रतिशत

- अर्चिता गुप्ता 90 प्रतिशत

- केशव कुलश्रेष्ठ 89.6 प्रतिशत

- सलौनी प्रजापति 88.6 प्रतिशत

- आस्था गुप्ता 88.2 प्रतिशत

- यश 87.6 प्रतिशत

- माही सिंह 81.8 प्रतिशत

नेशनल चिल्ड्रन स्कूल का रिजल्ट:-

- आर्यन कुमार 91 प्रतिशत

- रजत गुप्ता 90 प्रतिशत

- शिवकांत स्वामी 90 प्रतिशत

- तान्या राणा 89 प्रतिशत

- तरूण यादव 89 प्रतिशत

देहली पब्लिक स्कूल:-

- अदिति 97.8 प्रतिशत

- रोहित अग्रवाल 96.2 प्रतिशत

- संस्कार श्रीवास्तव 95.8 प्रतिशत

- धैर्य गोयल 95.6 प्रतिशत

- हर्षवर्धन सिंह 95.2 प्रतिशत

- कृतिका अग्रवाल 95.2 प्रतिशत

- मनीष बंसल 94.6 प्रतिशत

- मीशू राजपूत 94.2 प्रतिशत

- देवाशं मंगल 93.6 प्रतिशत

- समरजीत सिंह 93.6 प्रतिशत

- आदित्यराज मनकार 93.2 प्रतिशत

- वेदाशं शिवहरे 93 प्रतिशत

रामकृष्ण मिशन स्कूल:-

- आशुतोष चतुर्वेदी ने 92.83 प्रतिशत

- अरिंदम भट्टाचार्य 87.12 प्रतिशत

- प्रसुन्न भारती 86.83 प्रतिशत

- उत्सव राणा 82 प्रतिशत

- शिवांशु अग्रवाल 82 प्रतिशत

- रिमि घोष 81 प्रतिशत

- कुशाग्र भार्गव 81 प्रतिशत

- देवांश खण्डेलवाल 80 प्रतिशत

- प्रियांशू गुर्जर 78 प्रतिशत

- अभिराज दांगी 77 प्रतिशत

- हर्षिता भार्गव 76 प्रतिशत

- अदिति इन्दुलकर 76 प्रतिशत

- अनुष्का सिकरवार 75 प्रतिशत

Updated : 16 July 2020 12:45 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top