Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > विशेष पुलिस महानिदेशक विसबल विजय यादव का आकस्मिक दौरा

विशेष पुलिस महानिदेशक विसबल विजय यादव का आकस्मिक दौरा

सीएनजी स्टेशन का किया उद्धघाटन

विशेष पुलिस महानिदेशक विसबल विजय यादव का आकस्मिक दौरा
X

ग्वालियर। पुलिस महानिदेशक विसबल, विजय यादव ने 8 एवं 9 सितंबर को ग्वालियर का आकस्मिक निरिक्षण दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 13वीं वाहिनी की कल्याणकारी गतिविधियों के संचालन एवं नव निर्माण कार्यों का अवलोकन किया।

सीएनजी पंप का किया उद्घाटन -



उन्होंने पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप पर नवनिर्मित सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ किया। इस दौरान संतोष कुमार सिंह पुलिस महानिरीक्षक विसबल, विनीत खन्ना उपमहानिरीक्षक, सेनानी आलोक कुमार सिंह, असित यादव उपसेनानी, महेंद्र छारी आदि अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

सेनानी आलोक कुमार सिंह ने पेट्रोल पंप की बिक्री की जानकारी देते हुए बताया की यह पेट्रोल पंप शहर में स्थित बीपीसीएल के सभी पेट्रोल पंप्स में पहले स्थान पर है। पुलिस महानिदेशक विजय यादव ने पंप संचालन की सराहना करते हुए वाहिनी को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस अवसर पर उपस्थित बीपीसीएल के क्षेत्रीय अधिकारी सौरभ जैन, सेल्स मैनेजर शशांक एवं अवंतिका गैस के प्रबंधक पियूष से चर्चा करते हुए पुलिस महानिदेशक ने पंप को विस्तार देने के निर्देश दिए। इसके बाद महानिदेशक विजय गोयल को गार्ड्स द्वारा सलामी दी गई।

औषधीय पौधों की जानकारी ली -



इसके बाद बैडमिंटन कोर्ट, कबड्डी, एवं बास्केट बॉल कोर्ट के लिए चयन की गई भूमि, पीटीएस परिसर में बनाये गए क्वारन्टाईन वार्ड, नवनिर्मित आवसीय परिसर एवं हर्बल मेडिसिन पार्क का भ्रमण किया। उन्होंने मेडिसिन पार्क में लगाई गई औषधीय पौधों की जानकारी ली। बता दें की इस पार्क में वाहिनी के कर्मचारी, अधिकारियों के परिवारों को लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से 48 प्रकार की औषधीयां लगाई गई है।



Updated : 10 Sep 2020 9:48 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top