Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > सीए का परीक्षा परिणाम घोषित, ग्वालियर को मिले 14 नए सीए

सीए का परीक्षा परिणाम घोषित, ग्वालियर को मिले 14 नए सीए

सीए का परीक्षा परिणाम घोषित, ग्वालियर को मिले 14 नए सीए
X

ग्वालियर, न.सं.। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा बुधवार को सीए इंटरमीडिएट एवं फाइनल का रिजल्ट जारी हुआ है। इस बार रिजल्ट पिछली बार की तुलना में लगभग 10 दिन पहले आया है। इस रिजल्ट में ग्वालियर को 14 नए सिए मिले हैं। वहीं इंटरमीडिएट में ग्वालियर के पांच स्टूडेंटो ने टॉप किया है।

ग्वालियर शहर से इस बार फायनल के कुल 244 छात्रों ने पेपर दिए थे। सीए फायनल में शहर का रिजल्ट लगभग 22.54 फीसदी रहा, जबकि नवंबर 2022 का कुल रिजल्ट 22.22 फीसदी था। वहीं सीए इंटरमीडिएट की बात करें तो इस बार कुल 302 छात्रों ने परिक्षा दी। इंटरमीडिएट में 119 छात्रों ने केवल पहले ग्रुप की परिक्षा दी जिसमें से 12 छात्र पास हुए और 107 छात्रों ने केवल दूसरे ग्रुप की परीक्षा दी जिसमें से 43 छात्रों ने दूसरा ग्रप क्लियर किया है।

यह बनें हैं सीए:-

1. रजत बंसल

2. मुस्कान जैन

3. तुषांत फेरवानी

4. अनुषी अग्र्रवाल

5. कृणाल शर्मा

6. आर्यव श्रोतिया

7. वैष्णवी गुप्ता

8. रितिक जैन

9. शिवम दीक्षित

10. मानवी गर्ग

11. आयुषी कोष्टा

12. जलज त्रिवेदी

13. प्रिंसी अग्रवाल

14. शुभम जैन

इंटरमीडिएट के टॉपर विद्यार्थी:-

1. धु्रव मित्तल

2. वंशिका सिंघल

3. अभिनव जैन

4. ईशा यादव

5. सचिन सिंह लोधी

इनका कहना है:-

‘इस बार का रिजल्ट अच्छा रहा है। ग्वालियर शहर को 14 नए सीए मिले हैं। छात्रों की मेहनत रंग लाई है। जो बच्चे इंटरमीडिएट में पास हुए है उन्हें अब फायनल के एग्जाम देने होंगे। जो बच्चे सीए बने हैं उन्हें अब इंस्टिट्यूट से मेम्बरशिप प्राप्त होगी। ’

सीए पंकज शर्मा

सचिव आईसीएआई ग्वालियर

Updated : 6 July 2023 1:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top