Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > दुष्कर्मी के मकान पर चला बुलडोजर, पुलिस ने रिमांड पर लेकर की पूछताछ

दुष्कर्मी के मकान पर चला बुलडोजर, पुलिस ने रिमांड पर लेकर की पूछताछ

दरिंदे ने मुंह में ठूंसा दिथा घांस

दुष्कर्मी के मकान पर चला बुलडोजर, पुलिस ने रिमांड पर लेकर की पूछताछ
X

ग्वालियर, न.सं.। करहिया थाना क्षेत्र में मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी के मकान पर पुलिस ने बुलडोजर चलाकर धाराशायी कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे घटना के बारे में पूछताछ प्रारंभ कर दी है।

ग्राम दुबही में रहने वाले शेरु जाटव के मकान पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बुलडोजर लेकर पहुंचे। दरिंदे के मकान को बुलडोजर चलाकर उसे तोडऩे की कार्रवाई की गई। मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना के बाद गांव में लोग हैरान है और यही वजह थी कि जब शेरु के मकान पर तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की जा रही थी कोई भी मौजूद नहीं था। शेरु पुलिस की गिरफ्त में है। बता दें गांव की ही सात वर्षीय बालिका के साथ शेरु जाटव ने खेत में लेकर दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी थी। शेरु का मकान अवैध जमीन पर बनाया गया है।

दरिंदे ने मुंह में ठूंसा दिथा घांस

दुबही गांव में जब फोरेंसिक टीम रात एक बजे पहुंची तो बालिका का शव खेत में ही पड़ा हुआ था। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अखिलेश भार्गव ने बताया कि दरिंदे ने बालिका की हत्या करने के लिए उसके मुंह में घांस को ठूस दिया था। दम घुटने से बालिका की जान चली गई। बता दें शेरु जाटव से जब पुलिस ने कृत्य के बारे में पूछा तो वह इधर उधर की बातें कर पुलिस को गुमराह करने लगा। शेरु के चेहरे पर अपने किए कृत्य का कोई पछतावा नहीं दिख रहा था। जबकि उसकी पत्नी और तीन साल की बच्ची भी है।

Updated : 9 Feb 2023 12:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top