Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > बसपा विधायक रामबाई के आरोपित पति ने किया सरेंडर , वीडियो वायरल

बसपा विधायक रामबाई के आरोपित पति ने किया सरेंडर , वीडियो वायरल

बसपा विधायक रामबाई के आरोपित पति ने किया सरेंडर , वीडियो वायरल
X

ग्वालियर/ भिंड। जिले की पथरिया विधानसभा से बसपा विधायक रामबाई सिंह परिहार के पति गोविंद सिंह परिहार ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। इससे संबंधित गोविन्द सिंह परिहार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह भिंड जिले के किसी पुलिस थाने में सरेंडर करने की बात कह रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोविन्द सिंह ने ग्वालियर एसटीएफ के समक्ष सरेंडर किया है। बताया जा रहा है की पुलिस दोपहर तक इसकी पुष्टि कर सकती है। फिलहाल उन्हें किसी गोपनीय स्थान पर रखा गया है।

वीडियो में कहा-मैं निर्दोष हूं -

आरोपित गोविंद सिंह द्वारा जारी वीडियो में वह कह रहा है कि उसकी पत्नी विधायक रामबाई ने मीडिया के माध्यम से उसे सरेंडर करने की अपील की थी इसलिए वह भिंड जिले के किसी भी थाना क्षेत्र में सरेंडर करने जा रहा है। वीडियो में उसने यह भी बताया है कि 27 मार्च की सुबह 5 बजे उसने यह वीडियो बनाया है और उसके बाद वह सरेंडर करने के लिए रवाना हो रहा है। इस वीडियो में उसने खुद को निर्दोष भी बताया है और उसका कहना है कि वह पूरी तरह निर्दोष है और यदि वह दोषी साबित होता है तो उसे चौराहे पर फांसी पर लटका दिया जाए।

50 हजार का इनाम -

करीब 2 महीने पहले देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में हटा न्यायालय ने विधायक पति का नाम फिर से एफआइआर में शामिल कर उसे आरोपित माना था और उसके बाद से ही आरोपित गोविंद सिंह फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है, वहीं सुप्रीम कोर्ट भी प्रदेश के डीजीपी और सरकार को दो बार फटकार लगा चुकी है। ऐसे में आरोपित की गिरफ्तारी आवश्यक है। अब वायरल वीडियो की सत्यता के संबंध में दमोह पुलिस जांच कर रही है।

Updated : 12 Oct 2021 10:50 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top