Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर में बसपा प्रत्याशी ने भरा नामांकन, कहा- कांग्रेस को सबक सिखाने का वक्त आ गया

ग्वालियर में बसपा प्रत्याशी ने भरा नामांकन, कहा- कांग्रेस को सबक सिखाने का वक्त आ गया

शक्ति प्रदर्शन कर कल्याण सिंह कंसाना ने दाखिल किया नामांकन

ग्वालियर में बसपा प्रत्याशी ने भरा नामांकन, कहा- कांग्रेस को सबक सिखाने का वक्त आ गया
X

ग्वालियर। ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के लिए बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी के रूप में कल्याण सिंह कंसाना ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा अन्य चार प्रत्याशियों ने भी अपने नामांकन फॉर्म जिलाधीश एवं रिटर्निंग अधिकारी रुचिका चौहान को सौंपे। नामांकन दाखिल करने से पहले कल्याण सिंह कंसाना ने अंबेडकर पार्क स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया और रैली के जरिए शक्ति प्रदर्शन दर्शाते हुए वे कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल किया।

नामांकन दाखिले बाद कल्याण सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे धोखा दिया है, ऐसी स्थिति में अब कांग्रेस को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। मेरी तरह ही देवाशीष जरारिया के साथ कांग्रेस ने धोखा किया, यही वजह है कि देवाशीस जरारिया ने भी अपने स्वाभिमान को ध्यान में रखकर भाजपा का दामन थामा, मैं उनको भी बधाई देता हूं। कल्याण सिंह ने यह भी कहा कि मैं किसी के इशारे पर चुनाव मैदान में नहीं उतरा हूं, मेरे चुनाव मैदान में उतरने से किसी राजनीतिक दल के समीकरण बिगड़ेंगे इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन इस बार हाथी ग्वालियर लोकसभा पर जीतने जा रहा है।

इन्होंने भी दाखिल किए नामांकन

कल्याण सिंह के अलावा ग्राम नारही तहसील करैरा जिला शिवपुरी निवासी अर्चना राजपूत ने राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। इसी प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में श्रीराम दाबेली वाली गली रॉक्सी रोड़ माधवगंज चौराहा लश्कर निवासी दीपक कुमार बंसल, ग्राम अकबई बड़ी टेकनपुर निवासी श्री यशदेव शर्मा एवं तारागंज समाधिया कॉलोनी गेट लश्कर निवासी आनंद सिंह कुशवाह (रामायणी) ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। उक्त प्रत्याशियों को मिलाकर अब तक कुल 11 नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं।

एक दिन शेष, 22 को चेहरे होंगे साफ

नामांकन दाखिले के लिए अब सिर्फ एक दिन ही बचा है। अभ्यर्थी अथवा उनके प्रस्तावक 19 अप्रैल को सुबह 11 से 3 बजे तक रिटर्निंग अधिकारी अथवा सहायक रिटर्निंग अधिकारी को नामांकन प्रस्तुत कर सकेगें। वहीं नामांकनों की जांच 20 अप्रैल को होगी और 22 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। वहीं नामांकन वापसी के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी कि मैदान में कितने प्रत्याशी हैं।

हाथ में नगदी के मामले में प्रवीण व भारत सिंह से आगे कल्याण

कल्याण सिंह द्वारा दिए गए शपथ पत्र के अनुसार वे हाथ में नगदी के मामले में भाजपा के भारत सिंह व कांग्रेस के प्रवीण पाठक से आगे हैं। कल्याण सिंह के पास हाथ में 15 लाख 56 हजार नदगी है। जबकि उनकी पत्नी के हाथ में 4 लाख 10 हजार है। जबकि प्रवीण के हाथ में नगदी 4.23 लाख और भारत सिंह के हाथ में नदगी 1.55 लाख रुपए है। इस हिसाब से कल्याण सिंह हाथ में नदगी के मामले में दोनों ही प्रत्याशियों से काफी आगे हैं। विभिन्न बैंक खातों में जमा रकम की बात करें तो कल्याण सिंह के पास 50.77 लाख और उनकी पत्नी के पास 16.47 हैं। जबकि अचल सम्पत्ति कल्याण सिंह के पास 5 करोड 43 लाख और उनकी पत्नी के पास 1 करोड 73 लाख 500 रुपए हैं।

हायर सेकेण्ड्री पास हैं कल्याण सिंह, नहीं कोई कजार्

कल्याण सिंह शिक्षा की बात करें तो वे सिर्फ हायर सेकेण्ड्री तक ही पड़े हैं। जबकि कर्जे के मामले में वे भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी से आगे हैं। शपथ पत्र के अनुसार कल्याण सिंह के ऊपर किसी भी तरह का कर्जा नहीं है।

पांच वर्ष में आयकर विवरणी

  • वर्ष - विवरण
  • 2018-19 - 3,95,050
  • 2019-20 - 3,81,350
  • 2020-21 - 4,18,260
  • 2021-22 - 4,61,540
  • 2022-23 - 4,97,330

Updated : 19 April 2024 8:43 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top