Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति को मिला संदेश, शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं

महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति को मिला संदेश, शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं

ग्वालियर से शामिल हुए महिला नेत्रियों ने बताए अनुभव

महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति को मिला संदेश, शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं
X

ग्वालियर,न.सं.। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक इंदौर में आयोजित हुई। जिसमें ग्वालियर से महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। महिला नेत्रियों का कहना है कि कार्यसमिति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य नेताओं ने यही संदेश दिया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला उत्थान के लिए लाई गई योजनाओं को प्रदेश की प्रत्येक महिला तक पहुंचाया जाना चाहिए, ताकि उन योजनाओं से कोई वंचित नहीं रहे। प्रदेश कार्यसमिति में शामिल रही महिला नेत्रियों ने स्वदेश से चर्चा की।

इनका कहना है

महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बहुत ही अच्छी रही। बैठक में महिला मोर्चा द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में लाड़ली लक्ष्मी योजना, कन्या विवाह योजना एवं स्व सहायता समूह योजना से लाभान्वित महिलाओं से संपर्क करने और उन्हें पार्टी से जोडऩे के लिए कहा गया।साथ ही इन योजनाओं का महिलाओं को कैसे लाभ पहुंचे बैठक में विचार किया गया।

मंजू सिकरवार

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

कार्यसमिति की बैठक में वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन मिला और बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 8 मई को लाड़ली लक्ष्मी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिन 43 लाख बच्चियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभ मिला है। उन्हें विधानसभा बार सम्मानित किया जाएगा। उनके विवाह में जो कांग्रेस ने 51 हजार देने का वादा किया था जिसका लाभ किसी को लाभ नहीं मिला। उन्हें बढ़ाकर 55 हजार कर कन्या विवाह योजना दोबारा से शुरू की जाएगी।

खुशबू गुप्ता

प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8 मई को लागू की जाने वाली लाड़ली लक्ष्मी योजना 2 की विस्तृत जानकारी दी। इस योजना को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए कुछ नए प्रावधान जोड़े गए हैं। 13, 14, 15 मई को सीहोर में आयोजित महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक को लेकर भी चर्चा हुई है। प्रदेश की बेटियों को अब शिक्षा में कोई बाधा ना आए इस हेतु प्रदेश सरकार प्रदेश की बेटियों के साथ सतत खड़ी रहेगी। योजना की लाभार्थियों से सीधा संवाद साधने के निर्देश दिए गए हैं।

अपर्णा पाटिल

प्रदेश मंत्री, महिला मोर्चा

बैठक में कई नीतिगत निर्णय लिए गए। जिसमें 15 जून से 15 जुलाई के बीच में बुद्धिजीवी महिला सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। महिला मोर्चा से नई महिलाओं को कैसे जोड़ा जाए ? कैसे महिला मोर्चा का विस्तार किया जाए ? इन सब विषयों पर चर्चा हुई। और वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन मिला।

मधुलिका क्षीरसागर

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा

बैठक में प्रदेश और देश स्तर पर चल रही महिलाओं के लिए योजनाओं को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने की योजना बनाई गई। पार्टी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को लोगों तक लाभ पहुंचे और जिन लोगों को लाभ मिल रहा है। वह पार्टी से जुड़े। ऐसी बात बैठक में निकल कर आई। आगामी दिनों में आंगनबाडिय़ों के कार्यक्रम और महिलाओं से जुड़ी विभिन्न विभिन्न योजनाओं के कार्यक्रम बनाने की रूपरेखा तय हुई।

रुचिका श्रीवास्तव

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा

Updated : 2 May 2022 8:26 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top