Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर में दूल्हे की शक्ल पसंद नहीं आई तो लौटा दी बारात

ग्वालियर में दूल्हे की शक्ल पसंद नहीं आई तो लौटा दी बारात

वर पक्ष ने लौटाया सामान, हंगामा होने पर पुलिस पहुंची

ग्वालियर में दूल्हे की शक्ल पसंद नहीं आई तो लौटा दी बारात
X

ग्वालियर। वैवाहिक कार्यक्रम की रस्में निभाई जा रही थीं और दूल्हा बारात लेकर पंडाल में पहुंच चुका था। वह स्टेज पर दुल्हन का इंतजार कर रहा था, जैसे ही दुल्हन सहेलियों के साथ जीवनसाथी बनने जा रहे दूल्हे के वरमाला डालने के लिए सिर ऊपर किया वह विफर गई और उसने दूल्हे के वरमाला डालने से साफ इंकार कर दिया। दोनों पक्षों के समझाने के बाद भी दुल्हन नहीं मानी और जब हंगामा बढऩे लगा तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। बाद में दुल्हन परिजनों के साथ बिना विवाह के बैरंग लौट गई। विवाह नहीं होने पर वर पक्ष ने सामान लौटा दिया है।

उटीला थाना क्षेत्र निवासी अनिल पुत्र रामेश्वर चौहान का रिश्ता आगरा अछनेरा की रहने वाली ममता पुत्री अभय सिंह के साथ हुआ था। सगाई के बाद बीते कल उटीला में दोनों पक्षों का संयुक्त कार्यक्रम था। अनिल की बारात समय से वधू के यहां पर पहुंच गई और वह स्टेज पर दुल्हन का इंतजार करने लगा। तभी दुल्हन सजी धजी स्टेज पर सहेलियों के साथ पहुंची। हंसी खुशी के बीच उस समय लोगो की सांसे अटक गई जब ममता ने वरमाला दूल्हे बने अनिल को पहनाने से इंकार कर दिया। वरमाला की मना करते ही लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। जब हंगामा बढऩे लगा तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दुल्हन का कहना था कि जब रिश्ता तय हुआ था उस समय लडक़े का फोटो दिखाया था वह यह लडक़ा नहीं है। बाद में दुल्हन और उसके परिजन बिना विवाह के बैरंग ही लौट गए। इस संबंध में उटीला थाना प्रभारी शिवम राजावत ने बताया कि एक विवाह समारोह में दुल्हन ने विवाह करने से इंकार कर दिया था, दोनों पक्षों में कोई बात नहीं बनी तो वह वापस लौट गए। पुलिस ने भी दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया था लेकिन कोई कार्रवाई नही की गई है।

Updated : 19 April 2024 11:30 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top