Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > भाजयुमो विश्व का सबसे मजबूत व सशक्त संगठन है: तोमर

भाजयुमो विश्व का सबसे मजबूत व सशक्त संगठन है: तोमर

युवा मोर्चा कार्यकर्ता अपने परिश्रम से भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाएंगे

भाजयुमो विश्व का सबसे मजबूत व सशक्त संगठन है: तोमर
X

ग्वालियर, न.सं.। भाजपा विश्व की इकलौती सबसे बड़ी पार्टी है और युवा मोर्चा विश्व का सबसे मजबूत और सबसे सशक्त संगठन है और आप सब युवा मोर्चा कार्यकर्ता इस संगठन में जीवन्त: प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे हैं। बाकी अन्य संगठनों में उनका युवा संगठन पदाधिकारी बनने की लालसा में कार्य करता है और कांग्रेस में तो पदों की कोई कमी नहीं है, जितनी हमारी कार्यकारिणी होती है उतने तो उनके महामंत्री होते हैं। यह बात केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने युवा मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही

उन्होंने कहा कि हमारा कार्यकर्ता पद के लिए कार्य नहीं करता। भाजपा में वह इसलिए कार्य करता है, उसके जेहन में राष्ट्रवाद है। वह देश को परमवैभव की ओर ले जाने का विचार करता है, भारतीय जनता युवा मोर्चा सामान्य संगठन नहीं है, वह आने वाली कल भाजपा है, उन्होंने कहा कि आज देश में जितने भी बड़े भाजपा के नेता हैं, वह किसी समय युवा मोर्चा के वार्ड कार्यकर्ता थे, हमारा देश युवाओं का देश है और युवा किसी भी देश की ताकत होता है। देश के प्रधानमंत्री मान्यवर नरेंद्र मोदी के हर कार्यक्रम के केन्द्र में युवा होता है। उन्होंने कहा कि प्रद्युम्न जी एंव मुन्नालाल गोयल इस्तीफा नहीं देते तो भाजपा की सरकार नहीं बनती। इसलिए इस उप-चुनाव में हमारी जिम्मेदारी अधिक हो जाती है, इस उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशीयों को जिताना युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के लिए चुनौती है और इस चुनौती पर युवा मोर्चा कार्यकर्ता अपनी मेहनत से विजय प्राप्त करेंगे यह आज हम संकल्प लेते हैं, मुझे युवा मोर्चा के कार्यक्रम में आनंद आता है। इस कार्यक्रम में भविष्य की भाजपा के दर्शन कर रहा हूं, 'जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है' इस पंक्तियों का अलग महत्व है, यह महत्व युवा मोर्चा कार्यकर्ता सार्थक कर पाए इसकी योजना बने आप परिश्रम करें, वार्ड केंद्रित कार्य करें, आपका परिश्रम रंग लाएगा, भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से जीतेंगे, हर वार्ड में युवा मोर्चा की बड़ी रैली निकले, भाजपा का कमल हर वार्ड में खिले।

भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी ने कहा कि युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता मतदान अधिक हो यह होनी चाहिए पहले मतदान फिर जलपान होनी चाहिए यह नारा हर बूथ पर गूंजे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, विवेक चौहान ने भी संबोधित हुआ। संचालन हरीश यादव एवं आभार निर्दोष शर्मा ने व्यक्त किया।

Updated : 12 Oct 2021 11:23 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top