भाजपा कल से शुरू करेगी ग्रीन महाजनसंपर्क, मुख्यमंत्री होंगे वर्चुअली शामिल

X
By - स्वदेश डेस्क |30 Jun 2022 4:16 PM IST
Reading Time: ग्वालियर। जिले में नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रचार थमने में अब सिर्फ चार दिन ही शेष बचे हैं। सभी दलों और निर्दलीय प्रत्याशी अब दिन-रात एक कर जनसम्पर्क कर प्रचार अभियान में जुटे हुए है।
इसी कड़ी में कल शुक्रवार एक जुलाई को भाजपा ग्रीन महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेगी। महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा और सभी वार्डों के पार्षद उम्मीदवार कल सुबह 9 बजे खेल मैदान पार्क कंपू, कुशवाह काँपलेक्स दीनदयाल नगर से हासंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे।
Next Story
