प्रद्युम्न सिंह तोमर के समर्थन में भाजपा ने निकाली दो पहिया वाहन रैली

प्रद्युम्न सिंह तोमर के समर्थन में भाजपा ने निकाली दो पहिया वाहन रैली
X
इस रैली कोटेश्वर मंदिर से हरी झण्डी दिखाकर सूर्यप्रताप सिंह तोमर , रिपुदमन सिंह तोमर ने रवाना किया।

ग्वालियर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में 15-ग्वालियर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के सहज, सरल और सर्व उपलब्ध प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर की जीत सुनिश्चित करने और उनके पक्ष में मतदान की अपील करने के लिए मंगलवार दो पहिया वाहन रैली निकाली गई। इस रैली कोटेश्वर मंदिर से हरी झण्डी दिखाकर सूर्यप्रताप सिंह तोमर , रिपुदमन सिंह तोमर ने रवाना किया। उसके बाद यह रैली कोटेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर 24 बीघा, जेल रोड, मानसिक चिकित्सालय, रामदास घाटी, शिन्दे की छावनी, नौगजा रोड, मरीमाता, महलगांव, सांई बाबा मंदिर , प्रेम नगर, सेवा नगर, किलागेट, हजीरा, चार शहर का नाका, 9 नं. पुलिया वाले रास्ते से पाताली हनुमान मंदिर पर जहां हनुमान जी की आरती के बाद दो पहिया वाहन रैली का समापन हुआ।


इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रतीक तिवारी, भाजपा कोटेश्वर मंडल अध्यक्ष प्रयाग सिंह तोमर, मान सिंह तोमर मंडल अध्यक्ष योगेंद्र तोमर, संत रवि दास मंडल अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, शैलू चौहान, रामअवतार वैश तथा मुवीन खान सहित भारतीय जनता युवा मोर्चाा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags

Next Story