Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > भाजपा नेता ने ऊर्जामंत्री के घर के बाहर बिछाया बिस्तर, रेमेडेसिविर के लिए दिया धरना

भाजपा नेता ने ऊर्जामंत्री के घर के बाहर बिछाया बिस्तर, रेमेडेसिविर के लिए दिया धरना

भाजपा नेता ने ऊर्जामंत्री के घर के बाहर बिछाया बिस्तर, रेमेडेसिविर के लिए दिया धरना
X

ग्वालियर। शहर में जारी कोरोना कहर के बीच सियासत भी बढ़ने लगी है। ऑक्सीजन की समस्या दूर होने के बाद रविवार को रेमडेसिविर इंजेक्शन ना मिलने की समस्या सामने आने से दिन भर मरीजों के अटेंडर भटकते रहें। इसे लेकर मचे घमासान के बीच भाजपा की अंतर्कलह सड़क पर आ गई। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने देर रात ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के घर का घेराव किया। वे उनके बंगले के बाहर बिस्तर बिछाकर लेट गए। उन

पूर्व जिलाध्यक्ष के प्रदर्शन की खबर मिलने के साथ ही कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कोरोना नियंत्रण की बैठक छोड़ मंत्री तोमर पूर्व भाजपा अध्यक्ष देवेश शर्मा को मनाने अपने बंगले पहुँचे। उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष शर्मा को इंजेक्शन दिलाने का आश्वासन दिया। भाजपा नेता शर्मा ने कहा की मैंने मंत्री को जगाने का काम किया है।

कोरोना की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रहीं है। रविवार को जिले में 1208 नए मरीज मिले है। जिसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा 36 हजार के पार हो गया। वहीँ 1107 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ हुए। 8 लोगों की महामारी से मौत हो गई है। अब तक कुल 337 लोगों की महामारी से जान गई है। वर्तमान में 9 हजार 135 एक्टिव केस है।


Updated : 12 Oct 2021 10:44 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top