भाजपा भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है : सिकरवार

भाजपा भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है : सिकरवार
X
एक मात्र कांग्रेस पार्टी है जो सर्वहारा वर्ग के उत्थान के साथ गरीब कल्याण की बात रखती है।

ग्वालियर,न.सं.। ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कहा है कि भाजपा जनता को असली मुद्धों से भटकाने एवं भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है। विकास व प्रगति के साथ मंहगाई, बैरोजगारी और भ्रष्टाचार पर बात नहीं कर रही है। आम जनता लगातार बढ रही मंहगाई से परेशान है और भाजपा ने जनहित के मुद्धों पर आंख और मुंह बंद कर लिया है। एक मात्र कांग्रेस पार्टी है जो सर्वहारा वर्ग के उत्थान के साथ गरीब कल्याण की बात रखती है।

विधायक डॉ. सिकरवार ने बुधवार को वार्ड 29 के महलगांव कैलादेवी मंदिर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क प्रारम्भ कर कुंदन नगर, पंत नगर, सरस्वती विहार, महलगांव गली नं.1, 2, 3, 4, 5 में आम लोगों से चर्चा करते हुए कहा कि आप के दुख-सुख में और मान-सम्मान करने में कौन आपके साथ खड़ा रहता है। यह सब आप सबको देखना होगा। जनता के बीच कभी भी संघर्ष नहीं करने वालों को आप आराम से घर बैठाने का काम करें। इसके साथ महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार ने वार्ड 20 के काल्पी ब्रिज कॉलोनी, चंदेल वाली गली, भोई मौहल्ला, अशोक कॉलोनी, राजू किराना स्टोर वाली गली एवं आस-पास की गलियों में, पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार नीटू, सत्यप्रकाश सिकरवार एवं आदित्य सिकरवार ने भी कई वार्डों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क किया।

Tags

Next Story