भाजपा ने देश को डूबा दिया है, कांग्रेस ने भारत को आधुनिक भारत बनाया: राज बब्बर

भाजपा ने देश को डूबा दिया है, कांग्रेस ने भारत को आधुनिक भारत बनाया: राज बब्बर
X

ग्वालियर। आजादी के बाद देश को सांप-सपेरे का देश कहा जाता था, लेकिन कांग्रेस ने अपना खून-पसीना और बलिदान से आधुनिक देश के रूप में बदल दिया। फिर भी ये भाजपा कहती है कि कांग्रेस ने 70 वर्षों में क्या किया। अब समय आ गया है कि भाजपा बताए कि इन्होंने जनता के लिए क्या किया। आज मध्यप्रदेश देश में महिला उत्पीडऩ और भ्रष्टाचार में प्रथम स्थान पर है। यह विचार गुरुवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व अभिनेता राज बब्बर ने अग्रसेन चौक मुरार में आम सभा में जनता को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जैन, एम.आई.सी सदस्य अवधेश कौरव आदि अतिथि मंचासीन रहे।

Tags

Next Story