सांसद शेवजलकर ने किया चुनाव प्रचार, भाजपा को जिताने के लिए मांगे वोट

X
By - स्वदेश डेस्क |2 July 2022 12:56 PM IST
Reading Time: ग्वालियर,न.सं.। सांसद विवेक शेजवलकर ने शुक्रवार को वार्ड 30 की गलियों में घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा एवं पार्षद पद की प्रत्याशी रेखा अनिल त्रिपाठी के समर्थन में जनसंपर्क किया
सांसद शेजवलकर ने केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा एवं पार्षद प्रत्याशी रेखा अनिल त्रिपाठी को अधिक से अधिक मतों से विजय दिलाने की अपील की। इस अवसर पर सतेन्द्र पचौरी, डॉ. राजेश उपाध्याय, राजेश कुशवाह, भानू मिश्रा, अनिल कुशवाह, रानी त्रिपाठी, सहित पार्टी के अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Next Story
