PM Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष की ऐतिहासिक उपलब्धियों को लेकर घर-घर दस्तक देनी होगी: जयभान सिंह पवैया

ग्वालियर,न.सं.। मोदी सरकार के 9 वर्ष की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धियों को लेकर हर कार्यकर्ता को 30 मई से 30 जून के बीच घर-घर दस्तक देनी होगी। अपने चिर परिचित सपने धारा 370 और राम मंदिर निर्माण जैसे काम काल के भाल पर लिखकर असंभव को संभव कर दिखा दिया है। यहा बात रविवार को कैंसर हॉस्पिटल के सभागार में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक में महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
इससे पूर्व भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व में भारत माता डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित की। बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्रीद्वय लोकेंद्र पाराशर, मदन कुशवाहा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, बीज विकास निगम के अध्यक्ष मुन्ना लाल गोयल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह कुशवाह, भाजपा जिला प्रभारी अरुण चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री माया सिंह मंचासीन थे।
श्री पवैया ने कहा कि उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा का शत प्रतिशत प्रचंड विजय का रहस्य बताते हुए कहा कि वहां बेघरों को प्रधानमंत्री आवास करोड़ों शौचालय और उज्जवला गैस तथा करोड़ों गरीबों को मिलने वाला अन्न सिर चढक़र बोल रहा था, इसी कारण हम अधिकांश बूथों पर 50 प्रतिशत बोट लाने में कामयाब हुए। उन्होंने कहा कि 2024 में मोदी के नेतृत्व में प्रचंड विजय मिलेगी तो पड़ोसी शत्रु देशों के नक्शे बदल जाएंगे।
भाजपा सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने केंद्र सरकार की उपलब्धियो और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि यह जनसंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून तक चलने वाला यह महा जनसंपर्क अभियान बहुत महत्व है। इस अभियान को जितना अधिक हम कर लेंगे वह हमारे लिए अच्छा रहेगा इस अभियान के लिए योजना बनाकर इसकी तैयारी करनी चाहिए।
बैठक को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रभात झा, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने भी संबोधित किया। जिला प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने बूथ विस्तारक अभियान की समीक्षा की। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री ध्यानेंद्र सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, धीर सिंह तोमर, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, डॉ नीतेश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद शर्मा ने किया एवं आभार राजू सेंगर ने किया।
