Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > मंडलों के बाद अब होंगे बूथ सम्मेलन, भाजपा के सम्मेलनों की आज से होगी शुरुआत

मंडलों के बाद अब होंगे बूथ सम्मेलन, भाजपा के सम्मेलनों की आज से होगी शुरुआत

मंडलों के बाद अब होंगे बूथ सम्मेलन, भाजपा के सम्मेलनों की आज से होगी शुरुआत
X

ग्वालियर, न.सं.। विधानसभा उप चुनाव के संबंध में भारतीय जनता पार्टी की बैठक में हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने कहा कि चुनाव के समय कार्यक्रम संख्यात्मक दृष्टि से अच्छा होना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन की महती भूमिका होती है। उपचुनावों में भारी विजय के लिए आप अपनी भूमिका समझे और प्राण प्रण से जुटें। देश की 50 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है, इसलिए महिला मोर्चा की इस उपचुनावों में उपयोगी भूमिका है। उन्होंने कहा कि 16 अक्टूबर को सायं 4 बजे प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की एक विशाल आमसभा को मुरार सदर में अग्रसेन चौराहे पर होगी।

जिसमें समस्त पदाधिकारी अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन को लेकर पहुंचें। उन्होंने बताया कि प्रदेश के निर्णय अनुसार 16 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिन्हें भाजपा के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। ग्वालियर महानगर की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में अभी तक मंडल सम्मेलन संपन्न हो चुके हैं, इन बूथ सम्मेलनों में बूथ समिति के सदस्य, बूथ में निवासरत राष्ट्रीय, प्रादेशिक, जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ नेतागण, सभी पन्ना प्रभारी, सभी मोर्चों के बूथ प्रभारी, एवं बूथ क्षेत्र में निवासरत सभी जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। संचालन महेश उमरैया ने एवं आभार शरद गौतम ने व्यक्त किया।

Updated : 12 Oct 2021 11:22 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top