Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > महानगर के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें : सुमन शर्मा

महानगर के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें : सुमन शर्मा

भाजपा अजा मोर्चा की बैठक आयोजित

महानगर के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें : सुमन शर्मा
X

ग्वालियर । स्व. बाबा साहेब अंबेडकर के बताए रास्तों पर हमारा संगठन और सरकार कार्य कर रही है। स्व. बाबा साहेब ने संविधान बनाया और हम उसी पर कार्य करते हैं। केंद्र की मोदी सरकार और शिवराज सरकार ने अनेकों योजनाएं अजा वर्ग के लिए चलाईं और इसका सफल क्रियान्वयन भी हो रहा है। कोरोना काल में हर गरीब घर में अनाज पहुंचाकर भोजन की व्यवस्था की। उक्त बात महापौर पद की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुमन शर्मा ने बुधवार को मोदी हाउस में अजा मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि मैं भाजपा की 38 साल से कार्यकर्ता हूं। संगठन ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया। मैं आपसे निवेदन करती हूं कि महानगर के विकास के लिए आप महापौर और भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं और मुख्यमंत्री मा. शिवराज सिंह चौहान के हाथ मजबूत करें।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने कहा कि सत्ता प्राप्त करना हमारे लिए जनता की सेवा करने का एक माध्यम है। महानगर ग्वालियर जिस प्रकार से पिछले 15 वर्षों से विकास की मुख्यधारा में शामिल हुआ है विकास की गति निरंतर जारी रहे इसके लिए हमको महापौर एवं पार्षद पद पर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए घर-घर, द्वार-द्वार संपर्क कर अपनी जिम्मेदारी को सुनिश्चित करना होगा।

इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनीष राजौरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि अजा मोर्चा नगरीय निकाय की समस्त भाजपा प्रत्याशियों एवं महापौर प्रत्याशी श्रीमती सुमन शर्मा को विजयी बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर विशेष रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता आशीष अग्रवाल, विनोद शर्मा, मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष गोडयाले, धर्मेंद्र आर्य, पप्पू बडौरी सहित मोर्चे के सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Updated : 22 Jun 2022 3:52 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top