Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली विकास तीर्थ बाइक रैली

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली विकास तीर्थ बाइक रैली

जिलाध्यक्ष माखीजानी ने झंडी दिखाकर किया रवाना

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली विकास तीर्थ बाइक रैली
X

ग्वालियर,न.सं.। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 8 साल पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्वालियर महानगर द्वारा सोमवार विकास तीर्थ बाइक रैली निकाली गई। रैली को भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर झंडी दिखाकर रवाना किया।

तीर्थ बाइक रैली वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि से शुरू होकर फूलबाग, गुरुद्वारा, नदी गेट, जयेन्द्रगंज, इंदरगंज चौराहा, पाटनकर बाजार, दौलतगंज होते हुए महाराज बाड़े पर समाप्त हुई। इस दौरान बाइक पर सवार सभी कर्यकर्ता मोदी सरकार की उपलब्धियों की पट्टिकाएं, भाजपा के ध्वज, एक ही रंग की टीशर्ट व टोपी पहने नजर आए। इस दौरान रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। मोती मस्जिद पर मुस्लिम भाइयों द्वारा, गुरुद्वारा पर सिख समाज के लोगों द्वारा, इंदरगंज चौराहे पर पर भी सामाजिक संगठनों द्वारा तथा पाटनकर बाजार में चिराग गजवानी द्वारा बाइक रैली का स्वागत किया गया। रैली में 500 से ज्यादा बाइक शामिल रहीं। रैली में भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रतीक तिवारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य आलोक डंगस, भाजपा जिला महामंत्रीगण राजू सेंगर, विनोद शर्मा, हरीश मेवाफरोश, बिरजु शिवहरे, हरीश यादव, डिंपल चौहान, कुलदीप यादव सहित सैकड़ो की संख्या मे युवा उपस्थित रहे।

Updated : 14 Jun 2022 7:55 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top