भारतीय जनता पार्टी किसी एक वर्ग की नहीं है - माया सिंह

X
By - Digital Desk |15 Nov 2023 7:00 AM IST
Reading Time: माया सिंह ने कहा कि आपको विकसित ग्वालियर पूर्व के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करना हैं
ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी माया सिंह ने मंगलवार को रामकष्ण मण्डल के वार्ड 30 के अन्तर्गत सत्यदेव नगर, ठाटीपुर गांव की विभिन्न गलियों में जनसंपर्क करते हुए क्षेत्र की जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इसके अलावा रोटरी क्लब की बैठक सहित कई बैठकों को संबोधित किया। इस दौरान माया सिंह ने कहा कि आपको विकसित ग्वालियर पूर्व के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करना हैं तो आपके क्षेत्र में विकास की आंधी को कोई नहीं रोक सकता।
क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा सरकार ने जो कार्य किये गए है उनको आप अवश्य याद कीजिए। भारतीय जनता पार्टी किसी एक वर्ग की नहीं, सर्वहारा समाज की है। भाजपा के लिए समस्त समाज हमारे परिवार के सदस्य हैं। इस मौके पर प्रमुख रूप से संगठन के पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय निवासी भारी संख्या मेें मौजूद रहे।
Next Story
