Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > केंद्रीय मंत्री तोमर से राज्य मंत्री कुशवाह ने दिल्ली में की मुलाकात

केंद्रीय मंत्री तोमर से राज्य मंत्री कुशवाह ने दिल्ली में की मुलाकात

उद्यानिकी मिशन के लिए अतिरिक्त धनराशि दिलाने का किया आग्रह

केंद्रीय मंत्री तोमर से राज्य मंत्री कुशवाह ने दिल्ली में की मुलाकात
X

नईदिल्ली/ ग्वालियर। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण भारत सिंह कुशवाह ने कल शाम नईदिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की। राज्य मंत्री कुशवाह ने केंद्रीय कृषि मंत्री को उद्यानिकी के क्षेत्र में किये जा रहे प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। राज्य मंत्री ने प्रदेश में उद्यानिकी मिशन को सभी जिलों में पहुँचाने के लिए केंद्र सरकार से अधिक राशि दिलाने का अनुरोध किया।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने बताया कि ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों को उद्यानिकी मिशन में सम्मिलित होने से इन जिलों के किसानों को योजनाओं का लाभ मिल सकेगा ।केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से भी राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने मुलाक़ात की। राज्य मंत्री कुशवाह ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत प्रदेश में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों सहित विकास के अन्य विषयों पर केंद्रीय राज्य मंत्री पटेल से चर्चा की

Updated : 6 Aug 2020 12:20 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top